अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
टोकना १क्रि॰ स॰[हिं॰ टोक] १. किसी को कोई काम करते देखकर उसे कुछ कहकर रोकना या पूछताछ करना । जैसे, 'क्या करते हो ?' 'कहाँ जाते हो ?' इत्यादि । बीच में बोल उठना । प्रश्न आदि करके किसी कार्य में बाधा डालना । उ॰—गोपिन के यह ध्यान कन्हाई । नेकु न अंतर होय कन्हाई । घाट बाट जमुना तट रोकै । मारग चलत जहाँ तहँ टोकै ।—सूर (शब्द॰) । विशेष—यात्रा के समय यदि कोई रोककर कुछ पूछता है तो यात्री अपने कार्य की सिद्धि के लिये बुरा शकुन समझता है । २. नजर लगाना । बुरी दृष्टि डालना । हूँसना । ३. एक पहलवान का दूसरे पहलवान से लड़ने के लिये कहना । ४. गलती बतलाना । अशुद्धि की ओर ध्यान दिलाना । ५. आपत्ती करना । एतराज करना ।
टोकना २संज्ञा पुं॰[?][स्त्री॰ टोकनी] १. टोकरा । डला । २. पानी रखने का धातु का एक बडा़ बरतन । एक प्रकार का हंडा ।
टोकना पु † क्रि॰ स॰[हिं॰]दे॰ 'टिकाना-४' । उ॰—इहि बिधि चारि टकोर टोकावै ।—कबीर सा॰, पृ॰ १५८४ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।