🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:03:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पूछना
pūchanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पूछना क्रि॰ स॰ [सं॰ पृच्छण]
१. कुछ जानने के लिये किसी से प्रश्न करना । कोई बात जानने की इच्छा से सवाल करना । जिज्ञासा करना । कोई बात दरियाफ्त करना । जैसे,—किसी का नाम पता पूछना, किसी चीज का दाम पूछना ।
२. सहायता करेन की इच्छा से किसी का हाल जानने की चेष्टा करना । खोज खबर लेना । जैसे,—इतने बड़े शहर में गरीबौं को कौन पूछना है?
३. किसी व्यक्ति के प्रति सत्कार के सामान्य भाव प्रकट करना । किसी का कुशल, स्थान आदि गूछना या उससे बैठने आदि के लिये कहना । संबोधन करना । जैसे,—तुम चाहे जितनी देर यहाँ खड़े रहो, तुम्हें कोई पूछनेवाला नहीं । मुहा॰—बात न पूछना = (१) तुच्छ जानकर बातचीत न करना । ध्यान न देना । (२) आदर न करना ।
४. आदर करना । गुण या मूल्य जानना । कद्र कारना । किसी लायक समझना । आश्रय देना । जैसे,—इस शहर में तुम्हारे गुण को पूछनेवाले बहुत कम हैं ।
५. ध्यान देना । टोकना । जैसे,—तुम बेखटके चले जाओ, कोई नहीं पूछ सकता ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पूछना" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें