🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:20:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पता
patā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पता १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रत्यय, प्रा॰ पत्तअ (= ख्याति), या सं॰ प्रत्यायक, प्रा॰ प्त्ताअअ > पताअ > हिं॰ पता]
१. किसी विशेष स्थान का ऐसा परिचय जिसके सहारे उस तक पहुँचा अथवा उसकी स्थिति जानी जा सके । किसी वस्तु या व्यक्ति के स्थान का ज्ञान करानेवाली वस्तु, नाम या लक्षण आदि । किसी का स्थान सूचित करनेवाली बात जिससे उसको पा सकें । किसी का अथवा किसी के स्थान का नाम और स्थिति परिचय जैसे,—(क) आप अपने मकान का पता बतावें तब तो कौई वहाँ आवे । (ख) आपका वर्तमान पता क्या है । क्रि॰ प्र॰—जानना ।—देना ।—बताना ।—पूछना । यौ॰—पता ठिकाना = किसी वस्तु का स्थान और उसका परिचय ।
२. चिट्टी की पीठ पर लिखा हुआ वह लेख जिससे वह अभीष्ट स्थान को पहुँच जाती है । चिट्ठी की पीठ पर लिखी हुई पते की इबारत । क्रि॰ प्र॰—लिखना ।
३. खोज । अनुसंधान । सुराग । टोह । जैसे,—आठ रोज से उसका लड़का गायब है, अभी तक कुछ भी पता नहीं चला । क्रि॰ प्र॰—चलना ।—देना ।—मिलना ।—लगना ।—लेना । यौ॰—पता निशान = (१) खोज की सामग्री । वे बातें जिनसे किसी के संबंध में कुछ जान सकें । जैसे,—अभी तक हमको अपनी किताब का कुछ भी पता निशान नहीं मिला । (२) अस्तित्वसूचक चिह्न । नामनिशान । जैसे,—अब इस इमारत का पता निशान तक नहीं रह गया ।
४. अभिज्ञता । जानकारी । खबर । जैसे,—आप तो आठ रोज इलाहाबाद रहकर आ रहे हैं, आपको मेरे मुकदमें का अवश्य पता होगा । क्रि॰ प्र॰—चलना ।—होना ।
५. गूढ़ तत्व । रहस्य । भेद । जैसे,—इस मामले का पता पाना बड़ा कठिन है । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना । मुहा॰—पते की = भेद प्रकट करनेवाली बात । रहस्य खोलनेवाली बात । रहस्य की कुंजी । जैसे,—वह बहुत पते की कहता है । पते की बात = भेद प्रकट करनेवाली बात । रहस्य खोलनेवाला कथन ।
पता २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पत्र] दे॰ पत्ता । उ॰—(क) मंजु वंजुल की लता और नील निचुल के निकुंज जिनके पता ऐसे सधन जो सूर्य की किरनों को भी नहीं निकलने देते ।—श्यामा॰, पृ॰ ४२ । (ख) आनँदघन ब्रजजीवन जेंवत हिलिमिलि ग्वार तोरि पतानि ढाक ।—घनानंद, पृ॰ ४७३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पता" आता है (12)
टोह टटोल । खोज । ढूँढ । तलाश । पता । मूहा॰—टोह मिलना = पता लगना । टोह में …दलालत चिह्न । पता । लक्षणसकूनत रहने का स्थान । निवास स्थान । पता । जैसे,—अदालत में गवाहों की वल्दियत …नामनिशान चिह्न । पता । ठिकाना । जैसे,— उस मैदान में बस्ती का नाम निशान भी नहीं …आभास प्रतिबिंब । छाया । झलक । जैसे,— हिंदू समाज में वैदिक धर्म का आभास मात्…प्रतीक प्रतिकूल । विरुद्धसोध पु † ^१ संज्ञा पुं॰आहट शब्द जो चलने में पैर तथा और दूसरे अंगों से होता है । आने का शब्द । पाँ…खोज अनुसंधान । तलाश । शोध । क्रि॰ प्र॰—करना ।—लगाना ।—होना । मुहा॰—खोज खबर…दसी कपड़े के छोर पर का सूत । छोरसुराग गाढ़ प्रेम । अत्यंत प्रेम । अत्यंत अनुरागअड्रेस अभिनंदनपत्र । वह लेख या प्रार्थना- पत्र जो किसी महापुरुष के आगमन के सम…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें