🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:17:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पत्ता
pattā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
बर्ह (3.3.251)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पत्ता १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पत्र, पत्रक] [स्त्री॰ पत्ति]
१. पेड़ या पौधे के शरीर का वह हरे रंग का फैला हुआ अवयव जो कांड या टहनी से निकलता है और थोड़े दिनों के पीछे बदल जाता है । पलास । पत्रक । पर्ण । छदन । छादन । वर्ह । वर्हन । विशेष—पत्ते के बीच की जो मोटी नस होती है वह पीछे की ओर टहनी से जुड़ी होती है । वह नस आगे की ओर उत्तरोत्तर पतली होती जाती है । इस नस के दोनों ओर अनेक पतली नसें निकलती हैं । ये खड़ी और ओड़ी नसें ही पत्ते का ढाँचा होती हैं । नसों का यह जाल हरे आच्छादन से ढका होता है । बहुत से वृक्षों और पौधों के पत्तों का अंतिम भाग नोकदार अथवा कुछ कुछ गावदुम होता है, पर कुछ के पत्ते बिलकुल गोल भी होते हैं । नया निकला हुआ पत्ता हरापन लिए लाल होता है । इस अवस्था में उसे 'कोपल' कहते हैं । कुछ पेड़ों के पत्ते प्रतिवर्ष पतझड़ के दिनों में झड़ जाते हैं । इस समय वे प्रायः वर्णहीन होते हैं । इन दो अवस्थाओं के अतिरिक्त अन्य सब समय पत्ता हरा ही होता है । पत्ता वृक्ष या पौधे के लिये बड़े काम का अंग है । वायु से उसे जो आहार मिलता है । वह इसी के द्वारा मिलता है । निरिंद्रिय आहार को सेंद्रिय द्रव्य में परिवर्तित कर देना पत्ते ही का काम हैं । कुछ वृक्षों के पत्ते हाथ का भी काम देते हैं । इनके द्वारा पौधे वायु में उड़ानेवाले कीड़ों को पकड़कर उनका रक्त चूसते हैं । महा॰ —पत्ता खड़ाना = किसी के पास आने की आहट मिलना । कुछ खटका या आशंका होना । आशंका की कोई बात होना । जैसे,—पत्ता खड़का, बंदा भड़का ।—(कहावत) । पत्ता तोड़कर भागना = बड़े बेग से दौड़ते हुए भागना । सिर पर पैर रखकर भागना । पत्ता न हिलना = हवा में गति न होना । हवा का बिलकुल बंद होना । हब्स होना । जैसे,— आज सारे दिन पत्ता न हिला । पत्ता लगना = पत्ते में सटे रहने के कारण फल में दाग पड़ जाना वा उसका कुछ अंश सड़ जाना । पत्ता हो जाना = इतनी तेजी से दौड़कर जाना कि लोग वाग देख न सकें । क्षणमात्र में अदृश्य हो जाना । उड़न छू हो जाना । काफूर हो जाना । उड़ जाना ।
२. कान में पहनने का एक गहना जो वालियों में लटकाया जाता है ।
३. मोटे कागज का गोल या चौकोर खंड । जैसे, ताश का पत्ता, गंजीफे का पत्ता, तागे का पत्ता ।
४. धातु की चादर । पत्तर ।
५. नाव के डाँड़े का वह अगला भाग जिसमें तख्ती जड़ी रहती है और जिसकी सहायता से पानी काटा जाता है । फन । (लश॰) ।
पत्ता २ वि॰ बहुत हलका ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पत्ता" आता है (17)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें