🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:37:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मांस
māṃsa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
पल (3.3.210)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मांस १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. मनुष्यों और पशुओं आदि के शरीर के अंतर्गत वह प्रसिद्ध चिकना, मुलायम, लचीला, लाल रंग का पदार्थ जो शरीर का मुख्य अवयव है औऱ जो रेशेदार तथा चरबी मिला हुआ होता है । गोश्त । विशेष—शरीर का यह अंश हड्डी चंमड़े, नाड़ी, नस और चरबी आदि से भिन्न है । इसका एक अंश कंकाल से लगा हुआ छोटे छोटे टुकड़ो में बँटा रहता है और वह ऐच्छिक कहलाता है, अर्थात् इच्छानुसार उसका संचालन किया जा सकता है । ये टुकड़े आपस में सुत्रों के द्वार जुड़े रहते हैं और उन सूत्रों के हटाने पर सहज में अलग हो सकते हैं । इन टुकड़ों को मांसपेशी कहते हैं । ये मांसपेशियाँ छोटी, बडी, पतली, मोटी आदि अनेक प्रकार की होती हैं । आशयों, नलियों, भागों और हृदय आदि अंगों का मांस, पेशियों में विभक्त नहीं होता । इन अंगों में मांस की केवल पतली या मोटी तहें रहती हैं जो आपस में एक दूसरी से बिलकुल मिली हुई होती हैं । ऐसा मांस अनैच्छिक या स्वाधीन कहलाता है, अर्थात् इच्छानुसार उसका संचालन नहीं किया जा सकता । मांस अथवा मांसपेशी मुलायम होने के कराण चाकू आदि से सहज में कट जाती है । शरीर में सभी जगह थोड़ा बहुत मांस रहता है और शरीर के भार में उसका अंश प्रति सैकड़ें ४२-४३ के लगभग होता है । शरीर की सब प्रकार की गतियाँ मांस के ही द्वार होती हैं । मांस आवश्य- कता पड़ने पर सिकुड़कर छोटा और मोटा होता है और फिर अपनो पूर्व अवस्था में आ जाता है । सुश्रुत के अनुसार मांस- पेशियों की संख्या ५०० तथा आधुनिक पाश्चात्य चिकित्सकों के मत से ५१९ है । वैद्यक के अनुसार यह रक्त से उत्पन्न तीसरी धातु है । भावप्रकास के अनुसार जब शरीर की अग्नि अथवा ताप के द्वारा रक्त का परिपाक होता है और वह वायु के संयोग से घनीभूत होता है, तब वह मांस का रूप धारण करता है । वैद्यक के अनुसार साधारणतः सभी प्रकार का मांस वायुनाशक, उपचयकारक, बलबर्धक, पुष्टिकारक, गुरु, हृदयग्राही और मधुररस होता है । पर्या॰—आमिष । पिशित । पलाल । क्रव्य । पल । आन्नज । यौ॰—मांस का घी = चरबी ।
२. कुछ विशिष्ट पशुओं के शरीर का उक्त अंश जो प्रायः खाया जाता है । गोश्त । विशेष—हमारे यहाँ यह मांस दो प्रकार का माना गया है । जांगल और आनूप । जंघाल विलस्थ, गुहाशय, पर्णमृग, विप्किर, प्रतुद, प्रसह और ग्राम्य इन आठ प्रकार के जंगली जीवों का मांस जांगल कहलता है, और वैद्यक के अनुसार मधुरस, कषाय, रुक्ष, लघु, वलकारक, शुक्रवर्धक, अग्निदीपक, दोषघ्न और वधिरता, अरुचि, वसि, प्रमेह, मुखरोग, श्लीपद और गलगंड आदि का नाशक माना जाता है । कुलेचर, प्लय, कोशस्थ, पादी और मत्स्य इन पाँच प्रकार के जीवों का मांस आनूप कहलाता है और वैद्यक के अनुसार साधारणतः मधुररस, स्निग्ध, गुरु, अग्नि को मंद करनेवाला, कफकारक तथा मांसपोषक होता है । पत्तियों में से पुरुष जाति अथवा नर का और चौपायों में स्त्री जाति अथवा मादा का मांस अच्छा कहा गया है । इसके अतिरिक्त भिन्न भिन्न जीवों के मांस के गुण भी भिन्न भिन्न होते हैं । साधारणतः प्रायः सभी देश और सभी जातियों में कुछ विशिष्ट, पक्षियों और मछलियों आदि का मांस बहुत अधिकता से खाया जाता है । पर भारत के कुछ धार्मिक संप्रदायों के अनुसार मांस खाना बहुत ही निषिद्ध है । पुराणों में इसका खाना पाप माना गया है । कुछ आधुनिक वैज्ञानिकों और चिकित्सकों आदि का मत है कि मांस अनेक प्रकार के स्वाभाविक भोजन नहीं है और उसके खाने से अनेक प्रकारके घातक तथा असाध्य रोग उत्पन्न होते हैं । यौ॰—मांसाहारी ।
३. मछली का मांस (को॰) ।
४. फल का गूदावाला भाग (को॰) ।
५. कीड़ा । कीट (को॰) ।
६. मांस बेचनेवाली एक संकर जाति (को॰) ।
७. काल । समय (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मांस n. sg. and pl. flesh, meat, RV. &c. &c. (also said of the fleshy part or pulp of fruit, Suśr.)
मांस m. N. of a mixed caste, MBh. (= मांस-विक्रेतृ, Nīlak.)
a worm, L.
time, L.
मांस [cf. Slav. męso; Pruss. mensa; Lith. mėsà]
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (805,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मांसं [मन्-स दीर्घश्च Uṇ. 3. 64] 1 Flesh, meat; समांसो मधुपर्कः U. 4. (The [] word is thus fancifully derived in Ms. 5. 55: --पां स भक्षयिताऽपुत्र यस्य मांसमिहाद्म्यहम् । एतन्मांसस्य मांसत्वं प्रवदंति मनीषिणः ॥). --2 The flesh of fish. --3 The fleshy part of a fruit. --सः 1 A worm. --2 N. of a mixed tribe, selling meat. --3 A worm. --4 Time. --Comp. --अद, --अद, --आदिन्, --भक्षक a. flesh-eating, carnivorous (as an animal); Bk. 16. 29, Ms. 5. 15. --अर्गलः, --लं a piece of flesh hanging down from the mouth. --अर्बुदः, दं a kind of disease of the membrum virile. --अशनं {1} flesh-meat. {2} flesheating. --अष्टका N. of the eighth day in the dark half of Māgha. --आहारः animal food. --इष्टा a kind of bird (वल्गुला). --उपजीविन् m. a dealer in flesh. --ओदनः {1} a meal of flesh. {2} rice boiled with flesh. --कच्छ पः a fleshy abscess on the palate. --कंदी a swelling of the flesh. --कारिन् n. blood. --ग्रंथिः a gland. --जं, --तेजस् n. fat, adeps. --तानः a polypus in the throat. --द्राविन् m. a kind of sorrel. --निर्यासः the hair of the body. --पः a Piśāca or demon. --पचनं a vessel for cooking meat. --पटकः, --कं {1} a basket of flesh. {2} a large quantity of flesh. --पित्तं a bone. --पेशी {1} a muscle. {2} a piece of flesh. {3} an epithet of the fœtus from the 8th to the 14th day. --फला the egg plant. --भेत्तृ, --भेदिन् a. cutting the flesh. --योनिः a creature of flesh and blood. --रसः soup. --लता a wrinkle. --विक्रयः sale of meat. --सारः, --स्नेहः fat. --हासा skin.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0856-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मांस न० मन--स दीर्घश्च । “मांस भक्षयित्रासुत्र यस्य मांस- मिहाद्म्यहम् । इति मांसस्य मासत्वम्” मनूक्ते प्राणि- देहस्थशोणितपरिपाकजे धातुभेदे भावप्रकाशे मांसवर्गे तद्गुणाः उक्ता दृश्याः । पाकपचनशब्दं परे समासेऽस्या- न्त्यलोपः “मांस्पचन्या उखायाः” महाभाष्यम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4746,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मांसं, क्ली, (मन्यते इति । मनज्ञाने + “मने- र्दीर्घश्च ।” उणा० ३ । ६४ । इति सः दीर्घश्च ।) रक्तजधातुविशेषः । मास् इति भाषा ॥ स तु गर्भस्थबालकस्याष्टभिर्मासैर्भवति । इति सुख- बोधः ॥ भागवतमते चतुभिर्मासैर्भवति । तत्प- र्य्यायः । पिशितम् २ तरसम् ३ पललम् ४ क्रव्यम् ५ आमिषम् ६ पलम् ७ । इत्यमरः । २ । ६ । ६३ ॥ अस्रजम् ८ जाङ्गलम् ९ कीरम् १० । सर्व्वसांस- गुणाः । वातनाशित्वम् । वृष्यत्वम् । बल्य- त्वम् । रुच्यत्वम् । बृंहणत्वम् । देशस्थानसात्म्य- संस्थास्वभावैर्भूयो नानारूपत्वञ्च ॥ * ॥ प्रसह- भूशयानूपवारिजवारिचारिमांसगुणाः । गुरु- त्वम् । उष्णत्वम् । मधुरत्वम् । स्निग्धत्वम् । वातघ्नत्वम् । शुक्रवर्द्धनत्वञ्च ॥ * ॥ विष्किर- प्रतुदजाङ्गलमांसगुणाः । लघुत्वम् । शीतत्वम् । मधुरत्वम् । कषायत्वम् । नृणां हितत्वञ्च ॥ * ॥ अङ्गविशेषमांसगुणाः । ‘एकदेहेऽपि पूर्व्वार्द्धं मृगाणां पक्षिणां परम् । सर्व्वेषाञ्च शिरस्कन्धप्लीहचर्म्मयकृद्गुदम् ॥ पादपुच्छान्तमस्तिष्कमुष्कक्रोडाश्च मेहनाः । धातवः शोणिताद्याश्च गुरवः स्युर्य्यथोत्तरम् ॥’ प्रशस्ताप्रशस्तमांसं यथा, -- ‘वयस्थं निर्व्विषं सद्योहतं मांसं प्रशस्यते ॥ मृतञ्च व्याधितं व्युष्टं वृद्धं बालं विषैर्हतम् । अगोचरहतं व्याडसूदितं मांसमुत्सृजेत् ॥’ अष्टविधा मांसयोनिर्यथा । प्रसहाः १ प्रसह्य- भक्षणात् कुररश्येनादयः । भूशयाः २ विल- शायित्वात् नकुलगोधादयः । आनूपाः ३ खड्गमहिषवराहादयः । जलजाः ४ कुम्भीरा दयः । जलेचराः ५ हंसवकप्रभृतयः । जाङ्गलाः ६ हरिणच्छागादयः । विष्किराः ७ विकीर्णचरणात् तित्तिरमयूरकुक्कुटादयः । प्रतुदाः ८ प्रतुद्यचरणात् कपोतपारावतादयः । इति राजनिर्घण्टः ॥ * ॥ अपि च । ‘मांसं वातहरं सर्व्वं बृंहणं बलपुष्टिकृत् । प्रीणनं गुरु हृद्यञ्च मधुरं रसपाकयोः ॥’ * ॥ अथ तद्भेदाः । ‘मांसवर्गो द्बिधा ज्ञेयो जाङ्गलानूपभेदतः ॥’ तत्र जाङ्गलस्य लक्षणं गुणाश्च । ‘मांसवर्गोऽत्र जङ्घाला विलस्थाश्च गुहाशयाः । तथा पर्णमृगा ज्ञेया विष्किराः प्रतुदा अपि ॥ प्रसहा अथच ग्राम्या अष्टौ जाङ्गलजातयः । जाङ्गला मधुरा रूक्षास्तुवरा लघवस्तथा ॥ बल्यास्ते बृंहणा वृष्या दीपना दोषहारिणः । [] मूकतां मिन्मिनत्वञ्च गद्गदत्वार्द्दिते तथा ॥ वाधिर्य्यमरुचिं छर्द्दिप्रमेहमुखजान् गदान् । श्लीपदं गलगण्डञ्च नाशयन्त्यनिलामयान् ॥’ * ॥ अथानूपस्य लक्षणं गुणाश्च । ‘कूलेचराः प्लवाश्चापि कोषस्थाः पादिनस्तथा । मत्स्या एते समाख्याताः पञ्चधानूपजातयः ॥ आनूपा मधुराः स्निग्धा गुरवो वह्निसादनाः । श्लेष्मलाः पिच्छिलाश्चापि मांसपुष्टिप्रदा भृशम् ॥ तथाभिष्यन्दिनस्ते हि प्रायोऽपथ्यतमाः स्मृताः ॥’ * ॥ अथ जाङ्गलानां गणना विशिष्टा गुणाश्च । ‘हरिणैणकुरङ्गर्ष्यपृषतन्यङ्कुशम्बराः । राजीवोऽपि च मुण्डी चेत्याद्या जाङ्गल- संज्ञकाः ॥ हरिणस्ताम्रवर्णःः स्यादेणः कृष्णः प्रकीर्त्तितः । कुरङ्ग ईषत्ताम्रः स्याद्धरिणाकृतिको महान् ॥ ऋष्यो नीलाण्डको लोके सरोरु इति कीर्त्तितः । पृषतश्चन्द्रबिन्दुः स्याद्धरिणात् किञ्चिदल्पकः ॥ न्यङ्कुर्व्वहुविषाणोऽथ शम्बरो गवयो महान् । राजीवस्तु मृगो ज्ञेयो राजीभिः परितो वृतः ॥ यो मृगः शृङ्गहीनः स्यात् स मुण्डीति निगद्यते । जङ्घालाः प्रायशः सर्व्वे पित्तश्लेष्महराः स्मृताः । किञ्चिद्वातकराश्चापि लघवो बलवर्द्धनाः ॥’ अथ विलेशयानां गणना गुणाश्च । ‘गोधाशशभुजङ्गाखुशल्लक्याद्या विलेशयाः । विलेशया वातहरा मधुरा रसपाकयोः । वृंहणा बद्धविण्मूत्रा वीर्य्योष्णा अपि कीर्त्तिताः ॥ अथ गुहाशयानां गणना गुणाश्च । ‘सिंहव्याघ्रवृका ऋक्षतरक्षुद्बीपिनस्तथा । बभ्रुजम्बुकमार्ज्जारा इत्याद्यास्तु गुहाशयाः ॥ स
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मांस" आता है (29)
पलल मांसआमिष मांस । गोश्तजरूथ मांस । गोश्तपिशित मांस । गोश्तक्रव्य मांस । गोश्तशुष्कल मांस । गोश्तउद्घस मांसपंचमकार वाम मार्ग के अनुसार मद्य, मांस, मत्स्य, मुद्रा और मैथुनवामाचार तांत्रिक मत का एक भेद जिसमें पंच- मकार अर्थात् मद्य, मांस, मत्स्य, मुद…कायव्यूह शरीर मे वात, पित्त, कफ, तथा त्वक्, रक्त, मांस, स्नायु, अस्थि, मज्जा औऱ…रक्तभव मांस । गोश्तशुष्कली मांस । गोश्तलहम गोश्त । मांसगोश्त मांस । आमिषरक्ततजस् मांससार किसी पदार्थ में का मूल, मुख्य, काम का, या असली भाग । तत्व । सत्तजंगल जलशुन्य भूमि । रेगिस्तानपारण किसी व्रत या उपवास के दूसरे दिन किया जानेवाला पहला भोजन और तत्संबंधी क…अर्गल वह लकड़ी जिसे किवाड़ बंद करके पीछे से आड़ी लगा देते है जिससे किवाड़ बा…कर्दम कीचड़ । कीच । चहलाजांगल तीतरशाक्त प्रभाव, प्रताप या शक्ति संबंधीवसिष्ठ एक प्राचीन ऋषि, जिनका उल्लेख वेदों से लेकर रामायण, महाभारत, पुराणों आद…अस्रज माँससप्तधातु आयुर्वेंद के अनुसार शरीर के सात संयोजक द्रव्य अर्थात् रक्त, पित्त, मां…वाममार्ग वेदविहित दक्षिण मार्ग से भिन्न तांत्रिक मत । विशेष—वाम मार्ग में मद्य,…अंबुक पु संज्ञा पुं॰ मछली । माँसशिकार जंगली पशुओं को मारने का कार्य या क्रीड़ा । आखेट । मृगया । अहेर । जैसे,…पंचतत्व पंचभूत । पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें