अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
खोज संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ खोजना] १. अनुसंधान । तलाश । शोध । क्रि॰ प्र॰—करना ।—लगाना ।—होना । मुहा॰—खोज खबर लेना = हालचाल जानना । २. चिह्न । निशान । पता । उ॰—(क) रथ कर खोज कतहुँ नहिं पावहिं । राम राम कहि चहुँ दिसि धावहिं ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) राखौं नहिं काहू सब मारौं । ब्रज गोकुल को खोज निवारौं ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पाना ।—लगाना । मुहा॰—खोज मिटाना = नष्ट करना । ध्वस्त करना । बरबाद करना । चिह्न तक न रहने देना । ३. गाड़ी के पहिए की लीक अथवा पैर आदि का चिह्न । उ॰— चंदन माँझ कुरंभिन खोजू । ओहि को पाव को राजा भोजू । जायसी (शब्द॰) । मुहा॰—खोज मारना = लीक या पैर आदि का चिह्न इस प्रकार बचाना या नष्ट करना जिसमें कोई पता न लगा सके । उ॰—खोज मारि रथ हाकहु ताता । आन उपाय बनहिं नहिं बाता ।—तुलसी (शब्द॰) ।
खोज । ६. कस्तुरी का नाफा । १०. ज्योतिष में शुक्र की नी वीथियों में से आठवीं बीथी जो अनुराधा, ज्योष्ठा और मुल में पड़ती है । ११. पुरुष के चार भेदों में से एक । विशेष—मृग जाति का पुरुष मधुरभाषी, बड़ी आँखोंवाला, भीरु चपल, सुंदर और तेज चलनेवाला होता है । यह चित्रिणी स्त्री के लिये उपयुक्त कहा गया है । १२. वैष्णवों के तिलक का एक भेद । १३. चंद्रमा का लांछन । चंद्रमा में मृग का चिह्न (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।