🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:11 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ताक
tāka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ताक १ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ ताकना]
१. ताकने की क्रिया । अवलोकन । यौ॰—ताक झाँक । मुहा॰—ताक रखना = निगाह रखना । निरीक्षण करते रहना ।
२. स्तिर दृष्टि । टकटकी । मुहा॰—ताक बाँधना = दृष्टि स्तिर करना । टकटकी लगाना ।
३. किसी अवसर की प्रतीक्षा । मौका देकते रहने का काम । घात । जैसे,—बंदर आम लेने की ताक में बैठा है । मुहा॰—(किसी की) ताक में बैठना = (किसी का) अहित चेतना । उ॰—जो रहे ताकते हमारा मुँह । हम उन्हीं की न ताक में बैठें ।—चोखे॰, पृ॰ २७ । ताक में रहना = उपयुक्त अवसर की प्रतीक्षा करते रहना । मौका देखते रहना । ताक रखना = घात में रहना । मौका देखते रहना । ताक लगाना = घात लगाना । मौका देखते रहना ।
४. खोज । तलाश । फिराक । जैसे,—(क) किस ताक में बैठ हो ? (ख) उसी कौ ताक में जाते हैं ।
ताक २ संज्ञा पुं॰ [अ॰ ताक] दीवार में बना हुआ गड्ढा या खाली स्थान जो चीज वस्तु रखने के लिये होता है । आला । ताखा । मुहा॰—ताक पर धरना या रखना = पड़ा रहने देना । काम में न लाना । उपयोग न करना । जैसे,—(क) किताब ताक— पर रख दी और खेलने के लिये निकल गया । (ख) तुम अपनी किताब ताक पर रखो; मुझे उसकी जरूरत नहीं । ताक पर रहना या होना = पड़ा रहना । काम में न आना । अलग पड़ा रहना । व्यर्थ जाना । जैसे, यह दस्तावेज ताक पर रह जायगा; और उसकी डिगरी हो जायगी । ताक भरना = किसी देवस्थान पर मनौती की पूजा चढ़ाना ।—(मुसल॰) ।
ताक ३ वि॰
१. जो संख्या में सम न हो । जो बिना खंडित हुए दो बराबर भागों में न बँट सके । विषम । जैसे, एक तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह आदि । यौ॰—जुफ्त ताक या जूस ताक ।
२. जिसके जोड़ का दूसरा न हों । अद्वितीय । एक या अनुपम । जेसे, किसी फन में ताक होना । उ॰—जो था अपने फन में ताक ता ।—फिसाना॰, बा॰ ३, पृ॰ ४९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ताक" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें