🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:09:37 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डौल
ḍaula
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डौल १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ डील?] किसी रचना का प्रारंभिक रूप । ढाँचा । आकार । ढंड्ढा । ठाट । ठट्टर । क्रि॰ प्र॰—खड़ा करना । मुहा॰—डौल डालना = ढाँचा खड़ा करना । रचना का प्रारंभ करना । बनाने में हाथ लगाना । लग्गा लगाना । डौल पर लाना = काट छाँटकर सुडौल बनाना । दुरुस्त करना ।
२. बनावट का ढंग । रचना । प्रकार । ढब । जैसे,—इसी डौल का एक गिलास मेरे लिये भी बना दो । मुहा॰—डौल से लगाना = ठईक क्रम से रखना । इस प्रकार रखना जिससे देखने में अच्छा लगे ।
३. तरह । प्रकार । भाँति । किस्म । तौर । तरीका ।
४. अभिप्राय के साधन की युक्ति । उपाय । तदबीर । ब्योंत । आयोजन । समान । उ॰—कबीर राम सुभिरिए क्यों फिरे और की डौल ।—कबीर मं॰, पृ॰ ३६५ । यौ॰—डौलडाल । मुहा॰—डौल पर लाना = अभिप्रायसाधन के अनुकूल करना । ऐसा करना जिससे कोई मतलब निकल सके । इस प्रका र प्रवृत्त करना जिससे कुछ प्रयोजन सिद्ध हो सके । डौल बाँधना = दे॰ 'डौल लगाना' । डौल लगाना = उपाय करना । युक्ति बैठाना । जैसे,—कहीं से सौ रुपए (१००) का डौल लगाओ ।
५. रंग ढंग । लक्षण । आयोजन । सामान । जैसे,—पानी बरसने का कुछ डौल नहीं दिखाई देता ।
६. बंदोबस्त में जमा का तकदमा । तखमीना ।
डौल २ संज्ञा स्त्री॰ खेतों की मेड़ । डाँड़ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "डौल" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें