🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:53:03 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ढलना
ḍhalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ढलना क्रि॰ अ॰ [हि॰ ढाल]
१. पानी या और किसी द्रव पदार्थ का नीचे की ओर सरक जाना । ढरकना । गिरकर बहना । जैसे, पत्ते पर की बूँद का ढलना । उ॰— अधरन चुवाइ लेउँ सिगरो रस तनिको न जान देउँ इत उत ढरि —स्वामी हरिदास (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰— जवानी ढलना = युवावस्था का जाता रहना । छाती ढलना = स्तनों का लटक जाना । जोबन ढलना = युवावस्था के चिह्नों का जाता रहना । जवानी का उतार होना । दिन ढलना = सूर्यास्त होना । संध्या होना । दिन ढले = संध्या को । शाम को । सूरज वा चाँद ढलना = सूर्य या चंद्रमा का अस्त होना ।
२. बीतना । गुजरना । निकल जाना । उ॰— काहे प्रगट करौ जदुपति सों दुसह दोष को अवधि गई ढरि ।—सूर (शब्द॰) ।
३. पानी या और किसी द्रव पदार्थ का आधार से गिरना । पानी, रस आदि का एक बरतन से दूसरे बरतन में डाला जाना । उड़ेला जाना । मुहा॰— बोतल ढलना = खूब शराब पिया जाना । मद्य पिया जाना । शराब ढलना = मद्य पिया जाना ।
४. लुढ़कना ।
५. झुकना । अनुकूल होना । मान जाना । उ॰— मुसलमान इसपर ढल भी गए ।—प्रेमधन॰, भा॰ २, पृ॰, २४५ ।
६. किसी सूत या डोरी के रूप की वस्तु का इधर से उधर हिलना । लहर खाकर इधर उधर ड़ोलना । लहराना । जैसे, चँवर ढलना ।
७. किसी और आकर्षित होना । प्रवृत्त होना । संयो॰ क्रि॰ —पड़ना ।
८. अनुकूल होना । प्रसन्न होना । रीझना । उ॰— देत न अघात, रीझि जात पात आक ही कै, भोलनाथ जोगी जब औढर ढरत है ।— तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
९. पिघली या गाली हुई सामग्री से साँचे के द्वार बनना । साँचे में ढालकर बनाया जाना । ढाला जाना । जैसे, खिलौने ढलना, बरतन ढ़लना । मुहा॰— साँचे में ढला हुआ = बहुत सुंदर और सुडौल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ढलना" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें