🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:29:32 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ढीला
ḍhīlā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ढीला वि॰ [सं॰ शिथिल, प्रा॰ सिठिल]
१. जो कसा या तना हुआ न हो । जो सब ओर से खूब खिंचा न हो । (डोरी, रस्सी तागा आदि) जिसके ठहरे या बँधे हुए छोरों के बीच झोल हो । जैसे, लगाम ढीली करना, ड़ोरी ढोली करना, चारपाई (की बुनावट) ढीली होना । मुहा॰— ढीला छो़ड़ना या देना = बंधन ढीला । करना । अंकुश न रखना । मनमाना इधर उधर करने के लिये स्वच्छद करना ।
२. जो खूब कसकर पकड़ा हुआ न हो । जो अच्छी तरह जमा या बैठा न हो । जो दृढ़ता से बँधा या लगा हुआ न हो । जैसे, पेंच ढीला होना, जंगले की छड़ ढीली होना ।
३. जो खूब कसकर पकड़े हुए न हो । जैसे, मुट्ठी ढीली करना, गाँठ ढीली होना, बंधन ढीला होना ।
४. जिसमें किसी वस्तु को डालने से बहुत सा स्थान इधर उधर छूटा हो । जो किसी सामनेवाली चीज के हिसाब से बड़ा या चौड़ा हो । फर्राख । कुशादा । जैसे, ढीला जूता, ढीला अंग, ढीला पायजामा ।
५. जो कड़ा न हो । बहुत गीला । जिसमें जल का भाग अधिक हो गया हो । पनीला । जैसे, रसा ढीला करना, चाशनी ढीली करना ।
६. जो अपने हठ पर अड़ा न रहे । पयत्न या संकल्प में शिथिल । जैसे,—ढीले मत पड़ना, बराबर अपने रुपए का तकाजा करते रहना । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
७. जिसके क्रोध आदि का वेग मंद पड़ गया गो । धीमा । शांत नरम । जैसे,— जरा भी ढीले पड़े कि वह सिर पर चढ़ जायगा । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
८. मंद । सुस्त । धीमा । शिथिल । जैसे, उत्साह ढीला पड़ना । मुहा॰— ढीली आँख = मंद मंद दृष्ठि । अधखुली आँख । रसपूर्ण या मदभरी चितवन । उ॰— देह लग्यो ढिग गेहपति तऊ नेह मिरबाहि । ढीली आँखियन ही इते गई कतखियन चाहि ।— बिहारी (शब्द॰) ।
९. मट्ठर । सुस्त । आलसी । कहिल ।
१०. जिसमें काम का वेग कम हो । नपुंसक ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ढीला" आता है (16)
उद्ग्रंथ बिना बंधन का । बंधनमुक्त । ढीलाविश्लथ विशेष श्लथ । ढीलाझौल ढीला । जो कसा या तना न हो । यौ॰— झोलझाल = ढीलाढालावाही सुस्त । ढीलास्थकित थका हुआ । शिथिल । ढीलाछिलछिला पु वि॰ हिलता डुलता हुआ । जो जमा न हो । ढीलाविरल जो घना न हो । जिसके बीच बीच में अवकाश हो । जिसके बीच बीच में खाली जगह …विलोल चंचल । हिलता डुलता । अस्थिरमंदा सूर्य की वह संक्रांति जो उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद ओ…अप्रगल्भ अप्रौढ़ । अपरिपक्व । अपरिपुष्टसोच्छ्वास प्रसन्न । खुशनरम पु ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'नर्म'थगित ठहरा हुआ । रुका । हुआसर्द ठंढा । शीतलमुलायम 'सख्त' का उलटा । जो कड़ा न होफुसफुसा जो दबाने में बहुत जल्दी चूर चूर हो जाय । जो कड़ा या करारा न हो । नरम ।…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें