🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:53:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तले
tale
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तले क्रि॰ वि॰ [सं॰ तल] नीचे । ऊपर का उलटा । जैसे, पेड़ के तले । मुहा॰—तले ऊपर = (१) एक के ऊपर दूसरा । जैसे,—किताबों को तले ऊपर रख दो । (२) नीचे की वस्तु ऊपर और ऊपर की वस्तु नीचे । उलट पलट किया हुआ । गड्ड मड्ड । जैसे,— सब कागज लगाकर रखे हुए थे; तुमने तले ऊपर कर दिए । तले ऊपर के = आगे पीछे के । ऐसे दो जिनमें से एक दूसरे के उपरांत हुआ हो । जैसे,— ये तले ऊपर के लड़के हैं । इसी से लड़ा करते हैं —(स्त्रियों का विश्वास है कि ऐसे लड़कों में नहीं बनती ।) । तले ऊपर होना = (१) उलट पुलट हो जाना । (२) संभोग में प्रवृत्त होना । जी तले ऊपर होना = (१) जी मचलना । (२) जी ऊबना । चित्त घबराना । तले की साँस तले और ऊपर की साँस ऊपर रह जाना = (१) ठक रह जाना । स्तब्ध रह जाना । कुछ कहते सुनते या करते धरते न बन पड़ना । (२) भौचक रह जाना । हक्का बक्का रह जाना । चकित रह जाना । तले की दुनिया ऊपर होना = (१) भारी उलट फेर हो जाना । (२) जो चाहे सो हो जाना । असंभव से असंभव बात हो जाना । जैसे,— चाहे तले की दुनिया ऊपर हो जाय, हम सब वहाँ न जायेँगे । (मादा चौपाए के) । तले बच्चा होना = साथ में थोडे़ दिनों का बच्चा होगा । जैसे,— इस गाय के तले एक बछड़ा है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "तले" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें