🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:08:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तानना
tānanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तानना क्रि॰ स॰ [सं॰ तान (= विस्तार)]
१. किसी वस्तु को उसकी पूरी लंबाई या चौड़ाई तक बढ़ाकर ले जाना । फैलाने के लिये जोर से खींचना । किसी वस्तु को जहाँ की तहाँ रखकर उसके किसी छोर, कोने या अंश को जहाँ तक हो सके, बलपूर्वक आगे बढ़ाना । जैसे, रस्सी तानना । उ॰— इक दिन द्रौपदि नग्न होत है, चीर दुसासन तान ।— संतवाणी॰ पृ॰ ६७ । विशेष— 'तानना' और 'खींचना' में यह अंतर है कि तानने में वस्तु का स्थान नहीं बदलता । जैसे खूँटे में बँदी बँधी हुई रस्सी तानना । पर 'खींचना' किसी वस्तु को इस प्रकार बढ़ाने को भी कहते हैं जिसमें वह अपना स्थान बदलती है । जैसे, गाड़ी खींचना, पंखा खींचना । संयो॰ क्रि॰ —देना ।—लेना । मुहा॰—तानकर = बलपूर्वक । जोर से । जैसे, तानकर तमाचा मारना । उ॰— सतगुरु मारा तानकर, सब्द सुरंगी बान ।— कबीर सा॰, पृ॰ ८ ।
२. किसी सिमटी या लिपटी हुई वस्तु को खींचकर फैलाना । बलपूर्वक विस्तीर्ण करना । जोर से बढ़ाकर पसारना । जैसे, पाल तानना, छाता तानना, चद्दर तानकर सोना, कपडे़ को तानकर झौन मिटाना । विशेष— 'तानना' और 'फैलाना' मैं यह अंतर है की 'तानना' क्रिया में कुछ बल लगाने या जोर से खींचने का भाव है । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना । मुहा॰—तानकर सूतना = दे॰ 'तानकर सोना' । उ॰— भेद वह जो कि भेद खो देवे, जान पाया न तानकर सूते ।— चोखे॰, पृ॰ ४ । तानकर सोना = खूब हाथ पैर फैलाकर निश्चित सोना । आराम से सोना ।
३. किसी परदे की सी वस्तु को ऊपर फैलाकर बाँधना या ठहराना । छाजन की तरह ऊपर किसी प्रकारा का परदा लगाना । जैसे, चँदोवा तानना, चाँदनी तानना, तंबू तानना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
४. डोरी, रस्सी आदि को एक आधार से दूसरे आधार तक इस प्रकार खींचकर बाँधना कि वह ऊपर अधर में एक सीधी लकीर के रूप में ठहरी रहे । एक ऊँचे स्थान से दूसरे ऊँचे स्थान तक ले जाकर बाँधना । जैसे,—(क) यहाँ से वहाँ तक एक डोरी तान दो तो कपड़ा फैलाने का सुबीत हो जाय । (ख) जुलाहे का सूत तानना । संयो॰ क्रि॰ —देना ।
५. मारने के लिये हाथ या कोई हथियार उठाना । प्रहार के लिये अस्त्र उठाना । जैसे, तमाचा तानना, डंडा तानना ।
६. किसी को हानि पहुँचाने या दंड देने के अभिप्राय से कोई बात उपस्थित कर देना । किसी के खिलाफ कोई चिट्ठी पत्री या दरखास्त आदि भेजना । जैसे,— एक दरखास्त तान देंगे, रह जाओगे । संयो॰ क्रि॰—देना ।
७. कैदखाने भेजना । जैसे,—हाकिम ने उसे दो बरस को तान दिया ।
८. ऊपर उठाना । ऊँचे ले जाना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तानना" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें