🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ताव १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ ताप, प्रा॰ ताव]
१. वह गरमी जो किसी वस्तु को तपाने या पकाने के लिये पहुँचाई जाय । क्रि॰ प्र॰—लगना । यौ॰—तावबंद । ताव भाव । मुहा॰—(किसी वस्तु में) ताव आना = (किसी वस्तु का) जितना चाहिए, उतना गरम हो जाना । जैसे,—अभी ताव नहीं आया है, पूरियाँ कड़ाही में मत डालो । ताव खाना = (१) आँच में गरम होना । (२) आवेश में आना । क्रुद्ध हो जाना । ताव खा जाना = (१) आँच पर चढ़े हुए कड़ाही के घी, चाशनी, पाग इत्यादि का आवश्यकता से अधिक गरम हो जाना । किसी पाग या पकवान आदि का कड़ाह में जल जाना । जैसे, चाशनी का ताव खा जाना, पाग का ताव खा जाना
३. किसी खौलाई, तपाई या पिघलाई हुई वस्तु का आवश्यकता से अधिक ठंढा होना । दे॰ 'ताव खाना' । ताव देखना = आँच का अंदाज देखना । ताव देना = (१) आँच पर रखना । गरम रखना । (२) आग में लाल करना । तपाना ।—(धातु आदि का) ताव बिगड़ना = पकाने में आँच का कम या अधिक हो जाना (जिससे कोई वस्तु बिगड़ जाय) । मूछों पर ताव देना = सफलता आदि के अभिमान में मूछें ऐंठना । पराक्रम, बल आदि के घमंड में मूछों पर हाथ फेरना ।
२. अधिकार मिले हुए क्रोध का आवेश । घमंड लिए हुए गुस्से की झोंक । मुहा॰—ताव दिकाना = अभिमान मिला हुआ क्रोध प्रकट करना । बड़प्पन दिखाते हुए बिगड़ना । आँख दिखाना । ताव में आना = अभिमान मिले हुए क्रोध के आवेग में होना । अहंकार मिश्रित क्रोध के वश में होना । जैसे,—ताव में आकर कहीं मेरी चीजे भी न फेंक देना ।
३. अहंकार का वह आवेश जो किसी के बढ़ाना देने, ललकारने आदि से उत्पन्न होता है । शेखी की झोंक । जैसे,—ताव में आकर इतना चंदा लिख तो दिया, पर दोगे कहाँ से?
४. किसी वस्तु के तत्काल होने की घोर इच्छा या उत्कंठा । ऐसी इच्छा जिसमें उतावलापन हो । चटपट होने की चाह या आवश्यकता । उ॰—वीछुणिया साजण मिलइ, वलि किउ ताढउ ताव ।—ढोला॰, दू॰ ५५६ । मुहा॰—ताव चढ़ना = (१) प्रबल इच्छा होना । ऐसी इच्छा होना कि कोई बात चटपट हो जाय । (२) कामोद्दीपन होना । ताव पर = जब इच्छा या आवश्यकता हो, उसी समय । जरूरत के मौकै पर । जैसे,—तुम्हारे ताव पर तो रुपया नहीं मिल सकता ।
ताव २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ ता (=संख्या)] कागज का एक तख्ता । जैसे, चार ताव कागज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।