🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:57:53 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तिनका
tinakā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तिनका संज्ञा पुं॰ [सं॰ तृणक] तृण का टुकड़ा । सूखी घास या डाँठी का टुकड़ा । उ॰—तिनका सौं अपने जन कौ गुन मानत मेरु समान ।—सूर॰, १ । ८ । मुहा॰—तिनका दाँतों में पकड़ना या लेना = विनती करना । क्षमा या कृपा के लिये दीनतापूर्वक विनय करना । गिड़गिड़ाना हा हा खना । तिनका तोड़ना = (१) संबंध तोड़ना । (२) वलाय लेना । बलैया लेना । विशेष— बच्चे को नजर न लगे, इसलिये माता कभी कभी तिनका तोड़ती है । तिनके चुनना = बेसुध हो जाना । अचेत होना । पागल ये बावला हो जाना । (पागल प्रायः व्यर्थ के काम किया करने हैं) । उ॰—रंजे फिराक में तिनके चुनने की नौबत आई ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २६८ । तिनके चुनवाना = (१) पागल बना देना । (२) मोहीत करना । तिनके का सहारा = (१) थोड़ा सा सहारा ।(२) ऐसी बात जिससे कुछ थोड़ा बुहत ढारस बँधे । तिनके को पहड़ करना = छोटी बात को घड़ी कर डालना । तिनके को पहाड़ कर दिखाना = थोड़ी सी बात को बहुत बढ़ाकर कहना । तिनके की ओट पहाड़ = छोटी सी बात में किसी बड़ी बात का छिपा रहना । सिर से तिनका उतारना = (१) थोड़ा सा एहसान करना ।
२. किसी प्रकार का थोड़ा बहुत काम करके उपकार का काम करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तिनका" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें