🕉️ 20 November 2026, Friday · 06:06:14 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

तिल्ली
tillī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
तिल्ली १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तिलक, तुलनीय अ॰ तिहान (=तिल्की)] पेन के भीतर का अवयव जो मांस की पोली गुठली के आकार का होता है और पसलियों कै नीचे पैठ की बाईँ ओर होता है । विशेष—इसका संबंध पाकाशय से होता है । इसमें खाए हुए पदार्थ का विशेष रस कुछ काल तक रहता है । अबतक यह रस रहता है, तबतक तिल्ली फैदकर कुछ बढ़ी हुई रहती है, फिर जब इस रस को रक्त सोच लेता है, तब वह फिर ज्यों की त्वों हो जाती है । तिस्वी में पहुँचकर रक्तकशिकाओं का रंग बैंगली हो जाता है । ज्वर के कुछ काल तक रहने से तिल्ली बढ़ जाती है, उसमें रक्त आधिक आ जाता है और कभी कभी छूने से पीड़ा भी होती है । ऐसी अवस्था में उसे छेदने से उसमें से लाल रक्त निकलता है । ज्वर आदि के कारण बार बार अधिक रक्त आते रहने से ही तिल्ली बढ़ती है । इस रोग में मनुष्य दिन दिन दुबला होता जाता है, उसका मुँह सुखा रहता है और पेट निकल आता है । वैद्यक के अनुसार जब दाहकारक तथा कफकारक पदार्थों के विशेष सेवन से रुधिर कुपित होकर कफ द्वारा प्लीहा को बढ़ाता है, तब तिल्ली बढ़ आती है और मंदाग्नि, जीर्ण ज्वर आदि रोग साथ जग जाने हैं । जवाखार, पलास, का क्षार, शंख की भस्म आदि प्लीहा की आयुर्वेदोक्त औषध हैं । डक्टरी में तिल्ली बढ़ने पर कुनैन तथा आर्सेनिक (संखिया) और लोहा मिली हुई दवाएँ दी जाती है । पर्या॰—प्लीहा । पिलही ।
तिल्ली २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ तिल] तिल नाम का अन्न या तेलहन । वि॰ दे॰ तिल ।
तिल्ली ३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार का बाँस जो आसाम और बरमा में ऊँची पहाड़ियों पर होता है । विशेष—ये बाँस पचास साठ फुट तक ऊँचे होते हैं और इसमें बाँठे दुर दुर पर होती है, इससे ये चोंगे बनाने के काम में अधिक आते हैं ।
तिल्ली ४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰ तीली ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "तिल्ली" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें