🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:24:13 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दवा
davā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दवा १ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰]
१. वह वस्तु जिससे कोई रोग या व्यथा दूर हो । औषध । ओखद । उ॰—दरद दवा दोनों रहैं पीतम पास तयार ।—रसनिधि (शब्द॰) । यौ॰—दवाखाना । दवादारू । दवादर्पन । दवादरमन । मुहा॰—दवा को न मिलना = थोड़ा सा भी न मिलना । अप्राप्त होना । दुर्लभ होना । दवा देना = दवा पिलाना ।
२. रोग दूर करने का उपाय । उपचार । चिकित्सा । जैसे,— अच्छे बैद्य की दवा करो । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
३. दूर करने की युक्ति । मिटाने का उपाय । जैसे,—शक की कोई दवा नहीं ।
४. अवरोध या प्रतिकार का उपाय । ठीक रखने की युक्ति । दुरुस्त करने की तदबीर । जैसे,—उसकी दवा यही है कि उसे दो चार खरी खोटी सुना दो ।
दवा पु † २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ दव]
१. वनाग्नि । वन में लगनेवाली आग । उ॰—कानन भूधर वारि बयारि महा विष व्याधि दवा अरि घेरे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. अग्नि । आग । उ॰— (क) चल्यो दवा सो तप्त दवा दुति भूरिश्रवा भर ।—गोपाल (शब्द॰) । (ख) तवा सो तपत धरामंडल अखंडल और मारतंड मंडल दवा सो होत भोर तें ।—बेनी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दवा" आता है (19)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें