🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:56:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दावा
dāvā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दावा १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ दाव (= वन)] वन में लगनेवाली आग जो बाँस या और पेड़ों की डालियों के एक दूसरे से रगड़ खाने से उत्पन्न होती है और दूर तक फैलती चली जाती है । उ॰— चिंता ज्वाल सरीर बन दावा लगि लगि जाय । प्रगट धुवाँ नहिं देखिए उर अंतर धुधुवाय ।— गिरधर (शब्द॰) ।
दावा २ संज्ञा पुं॰ [अ॰ दा'वा] किसी वस्तु पर अधिकार प्रकट करने का कार्य । किसी वस्तु को जोर के साथ अपना कहना । किसी चीज पर हक जाहिर करना । जैसे,— कल तुम इस मकान ही पर दावा करने लयोगे तो हस क्या करेंगे ? उ॰— दावा पातहासन सों कीन्हों सिवराज बीर जेर कीनो देस, हद्द बाँध्यो दहबारे में ।— भूषण (शब्द॰) ।
२. स्वत्व । हक । जैसे,— इस चीज पर तुम्हारा क्या दावा है ।—
३. किसी के विरुद्ध किसी वस्तु पर अपना अधिकार स्थिर करने के लिये न्यायालय आदि में दिया हुआ प्रार्थनापत्र । किसी जायदाद या रुपए पैसे के लिये चलाया हुआ मुकदमा । जैसे, किसी आदमी पर अपने रुपए का दावा करना । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—दावा जमाना = मुकदमा ठीक करना । हक साबित करना ।
४. नालिश । अभियोग । मुहा॰— दावा खारिज होना = मुकदमा हारना । हक का सबित न होना ।
५. अधिकार । जोर । प्रताप । उ॰— गरुड़ को दावा सदा नाग के समूह पर, दावा नाग जूह पर सिंह सिरताज को ।— भूषण (शब्द॰) ।
६. किसी बात की कहने में वह साहस जो उसकी यथार्थता के निश्चय से उत्पन्न होता है । दृढ़ता । जैसे,— मैं दावे से साथ कहता हूँ कि मैं इस काम को दो दिनों में कर सकता हूँ ।
७. दृढ़तापूर्वक कथन । जोर के साथ कहना । जैसे,— उनका तो यह दावा है कि वे एक मिनट में एक श्लोक बना सकते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दावा" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें