दिवाली
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ दीपावली] दे॰
दीवाली ।
दिवाली
२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] खराद या सान में लपेटने का वह तस्मा जिसे खींचकर उसे चलाते हैं । दयाली ।
दिवाली
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ दीपावली] कार्तिक को अमावास्या को होनेवाला एक उत्सव जिसमें संध्या के समय घर में भीत र बाहर बहुत से दीपक जलाकर पक्तियों में रखे जाते हैं और लक्ष्मी का पूजन होता है । विशेष— जिस दिन प्रदोष काल में अमावास्या रहेगी उसी दिन दीवाली होगी ओर लक्ष्मी का पूजन किया जायागा । यदि अमावस्ता लगातार दो दिन प्रदोषकाल में पड़े तो दूसरे दिन की रात को दीवाली मानी जायगी और वह रात सुखरात्रिका कहलावेगी । यदि अमावास्या प्रदोषकाल में पड़े ही न, तो पहले दिन लक्ष्मीपूजा और दुसरे दिन दीपदान होगा क्योंकि पार्वण श्राद्ध उसी दिन होगा । दीवाली के दिन लोग जुआ खेलना भी कर्तव्य समझते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।