🕉️ 22 November 2026, Sunday · 09:48:23 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

द्रौपदी
draupadī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
द्रौपदी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] राजा द्रुपद की कन्या कृष्णा जो पाँचो पांडवों को ब्याही गई थी । विशेष— राजा द्रुपद ने जब द्रोण को मारनेवाले पुत्र की कामना से पुत्रेष्टि यज्ञ किया था तब उसे धृष्टद्युम्न नाम का एक पुत्र और कृष्णा नाम की कन्या उत्पन्न हुई थई । जब कन्या बड़ी हुई तब द्रुपद ने उसका विवाह अर्जुन से करना विचारा । पर लाक्षागृह में आग लगने के उपरांत जब पांडवों का पता वहुत दिनों तक ल नगा तब द्रुपद ने उपयुक्त वर प्राप्त करने के लिये धूमधाम से एक स्वयंवर रचा । उसमें ऊपर एक मछली टाँग दी गई जिससे कुछ नीचे हटकर एक चक्र घूम रहा था । द्रुपद ने प्रतिज्ञा की कि जो कोई उस मछली की आँख को बाण से बेधेगा उसी को द्रौपदी दी जायगी । स्वयंवर में बहुत दूर दूर से राजा लोग आए थे, पाँचो पांडव भई घूमते घूमते ब्राह्मण के वेश में वहाँ पहुँचे । चब कोई क्षत्रिय लक्ष्यभेद न कर सका तब कर्ण उठा । पर द्रौपदी ने कहा कि मैं सूतपुत्र के साथ विवाह नहीं कर सकती । अंत में ब्राह्मण वेशधारी अर्जुन ने उठकर लक्ष्यभेद किया । पाँचो पांडव उन दिनों गुप्त रूप से ए क ब्राह्मण के यहाँ माता सहित रहते थे । अतः द्रौपदी को लेकर पाँचो भाई ब्राह्मण के आश्रम पर गए और द्वार पर माता को पुकार कर बोले माँ, आज हग लोग एक रमणीय भिक्षा माँगकर लाए हैं । कुंती ने भीतर से कहा, अच्छी बात है, पाँचो भाई मिलकर भोग करो । माता के वचन की रक्षा के लिये पाँचो भाइयों ने द्रौपदी को ग्रहण किया । नारद के सामने यह प्रतिज्ञा की गई कि जिस समय एक भाई द्रौपदी के पास हौ उस समय दूसरा वहाँ न जाय, यदि जाय ते बारह वर्ष उसे बनवास करना पडे़ । दुर्योधन के सथ जुवा खेलते खेलते युधिष्ठिर जब सब कुछ हार गए तब द्रौपदी को भी हार गए । इसपर दुर्योधन ने भरी सभा में दुःशासन के द्वारा द्रौपदी को पकड़ बुलाया । दुःशासन भरी सभा के बीच उसका वस्त्र खींचना चाहता था पर वस्त्र न खिंच सका । इस अपमान पर कुपित होकर भीम ने प्रतिज्ञा की कि दुर्योधन, जिस जंघे को तूने द्रौपदी को दिखाया है उसे मैं अवश्य तोडूँगा और दुःशासन का बायाँ हाथ तोड़कर उसके कलेजे का रक्तपान करूँगा । कुरुक्षेत्र के युद्ध में भीम ने अपनी यह प्रतिज्ञा पूरी की । पुराणों में द्रौपदी की गणना पंचकन्याओं में है । पर्या॰— कुष्णा । पांचाली । सेरिंध्री । नित्ययौवना । याज्ञसेनी । बेदिजा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
द्रौपदी f. See below.
द्रौपदी f. patr. of Kṛṣṇā (wife of the Pāṇḍu princes), MBh.; Hariv. &c. (identified with Umā, SkandaP.)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (503,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
द्रौपदी [द्रुपदस्यापत्यं स्त्री-अण् ङीप्] N. of the daughter of Drupada, [] king of the Pāñcālas. [She was won by Arjuna at her Svayamvara ceremony, and when he and his brothers returned home they told their mother that they had that day made a great acquisition. Whereupon the mother said “Well, then, my dear children, divide it amongst yourselves.” As her words once uttered could not be changed, she became the common wife of the five brothers. When Yudhiṣṭhira lost his kingdom and even himself and Draupadī in gambling, she was grossly insulted by Duhśāsana q. v. and by Duryodhana's wife. But these and the like insults śhe bore with uncommon patience and endurance; and on several occasions, when she and her husbands were put to the test, she saved their credit (as on the occasion of Durvāsas begging food at night for his 60,000 pupils). At last, however, her patience was exhausted, and she taunted her husbands for the very tame way in which they put up with the insults and injuries inflicted upon them by their enemies; (see Ki. 1. 29-46). It was then that the Pāṇḍavas resolved to enter upon the great Bhāratī war. She is one of the five very chaste women whose names one is recommended to repeat; see अहल्या].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0586-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
द्रौपदी, स्त्री, (द्रुपदस्यापत्यं स्त्री । द्रुपद + अण् । ङीप् ।) द्रुपदराजकन्या । तत्पर्य्यायः । पाञ्चाली २ कृष्णा ३ सैरिन्ध्री ४ नित्ययौवना ५ वेदिजा ६ याज्ञसेनी ७ । इति हेमचन्द्रः । ३ । ३७४ ॥ अस्याः पञ्चस्वामिकारणं यथा, -- वह्निरुवाच । “शृणु राम ! महाभाग ! सीतासंगोपनं कुरु । सप्ताहाभ्यन्तरे चैव रावणो दुष्टराक्षसः । दुर्निवार्य्यः प्राक्तनेन जानकीञ्च हरिष्यति ॥ [] राम उवाच । सीतां गृहीत्वा त्वं गच्छ छायात्रैव तु तिष्ठतु । कलत्रवर्ज्जनं कर्म्म सर्व्वेषाञ्च जुगुप्सितम् ॥ सीतां गृहीत्वा प्रययौ रुदन्तीञ्च हुताशनः । सीतायाः सदृशी छाया तस्थौ श्रीरामसन्निधौ ॥ सा च छाया हृता पूर्व्वं रावणेन बलीयसा । समुद्दधार तां रामो निहत्य तं सबान्धवम् ॥ वह्रौ परीक्षाकाले च छाया वह्नौ विवेश ह । अग्निश्छायाञ्च संरक्ष्य ददौ रामाय जानकीम् ॥ सा च छाया तपश्चक्रे नारायणसरोवरे । तपश्चकार दिव्यञ्च शतवर्षञ्च शूलिनः ॥ वरं वृणुष्व भद्रे ! तमुवाच शङ्करश्च ताम् । उवाच सा शिवं व्यग्रा भर्त्तुर्दुःखेन दुःखिता ॥ पतिन्देहि पञ्चधा सा वरं वव्रे त्रिलोचनम् । सर्व्वसम्पत्प्रदस्तुष्टस्तस्यै शर्व्वो वरं ददौ ॥ महादेव उवाच । साध्वि ! त्वं पञ्चधा ब्रूहि पतिन्देहीति व्याकुला । पञ्चेन्द्राश्च हरेरंशा भविष्यन्ति प्रियास्तव ॥ ते च सर्व्वे च पञ्चेन्द्राश्चाधुना पञ्च पाण्डवाः । सा च छाया द्रौपदी च यज्ञकुण्डसमुद्भवा ॥ कृते युगे वेदवती त्रेतायां जनकात्मजा । द्बापेरे द्रौपदी छाया तेन कृष्णा त्रिहायणी ॥ वैष्णवी कृष्णभक्ता च तेन कृष्णा प्रकीर्त्तिता । स्वर्गलक्ष्मीर्महेन्द्राणां सा च पश्चाद्भविष्यति ॥ राजा ददौ फाल्गुनाय कन्यायाश्च स्वयंवरे । पप्रच्छ मातरं वीरो वस्तु प्राप्तं मयाधुना ॥ तमुवाच स्वयं माता गृहाण भ्रातृभिः सह । शम्भोर्वरेण पूर्व्वञ्च परत्र मातुराज्ञया ॥ द्रौपद्याः स्वामिनस्तेन हेतुना पञ्चपाण्डवाः । चतुर्द्दशानामिन्द्राणां पञ्चेन्द्राः पञ्चपाण्डवाः ॥” इति ब्रह्मवैवर्त्ते श्रीकृष्णजन्मखण्डे ११५ अध्यायः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-763-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "द्रौपदी" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬