अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
धज्जी संज्ञा स्त्री॰[सं॰ धटी] १. कपड़े, कागज, चमड़े इत्यादि (चद्दर के रूप की वस्तुओं) की कटी हुई लंबी पतली पट्टी । कटा हुआ लंबा पतला टुकड़ा । २. लोहे की चद्दर या लकड़ी के पतले तख्ते की अलग की हुई लंबी पट्टी । मुहा॰—धज्जियाँ उड़ना = (१) फट या कटकर टुकड़े टुकड़े हो जाना । विदीर्ण होना । पुरजे पुरजे होना । (२) (किसी की) खूब दुर्गति होना । निंदा या तिरस्कार होना । दोषों का खूब उधेड़ा जाना । धज्जियाँ उड़ाना = (१) टुकड़े टुकड़े करना । विदीर्ण करना । खंड खंड करना । (२) (किसी के) दोषों को खूब उधेड़ना । दुंर्गति करना । निंदा या उपहास करना । उ॰—धज्जियाँ उड़ाते दहलते जो नहीं । सिर उतारते किसलिये वे सी फरें ।—चुभते॰, पु॰ ९ । (३) मारकर टुकड़े टुकड़े करना । बोटी बोटी काट डालना । धज्जियाँ लगना = गरीबी से कपड़े फटे रहना । बहुत गरीबी आना । धज्जियाँ लेना = निंदा या उपहास करना । (किसी के) दोषों को उधेड़ना । बनाना । दुगंति करना । धज्जी हो जाना = सूखकर ठठरी हो जाना । बहुत दुबला पतला हो जाना । अत्यंत दुर्बल और अशक्त हो जाना (रोग आदि के कारण) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।