🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:23:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धोना
dhonā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धोना क्रि॰ स॰ [सं॰ धावन] पानी डालकर किसी वस्तु पर से मैल गर्द आदि हटाना । पानी से साफ करना । जल से स्वच्छ करना । प्रक्षालित करना । पखारना । विशेष—जिस वस्तु पर से गर्द मैल आदि हटाई जाती है तथा जो लगी हुई वस्तू (गर्द मैल आदि) हटाई या छुड़ाई जाती है, दोनों का प्रयोग कर्म में होता है । जैसे, हाथ धोना, कपड़ा धोना, घर धोना, बरतन धोना । इसी प्रकार मैल धोना, कालिख धोना, रंग धोना इत्यादि । उ॰—(क) जिन एहि बारि न मानस धोए । ते कायर कलिकाल विगोए ।—तुलसी (शब्ज॰) । (ख) सूरदास हरि कुपा बारि सों कलिमल धोय बहावै ।—सूर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना । मुहा॰—(किसी वस्तु से) हाथ धोना = खो देना । गँवा देना । वंचित रहना । जैसे,—जो कुछ उनके पास था वे उससे भी हाथ धो बैठे । हाथ धोकर पीछे पड़ना = सब काम धाम छोड़कर प्रवृत्त होना । सब छोड़कर लब जाना । धोवा धाया = (१) निष्कलंक । निर्दोष । साफ । (२) ऐसा मनुष्य जो बुराई करके भी औरों के सामने उसी प्रकार लज्जिल न हो जिस प्रकार निर्दोष आदमी /?/
२. दूर करना । हटाना । मिटाना । उ॰—(क) करी गोपाल की सब होय । जो अपने पुरुषारथ मानत अति झूठो है सोय । साधन मंत्र, यंत्र, उद्यम, बल यह सब डारौ धोय । जो कछु लिखि राखी नँदानँदन मेटि सकै नहिं कोय ।—सूर (शब्द॰) । (ख) तू ने शकुंतला के अपमान का दुख सब धो दिया है ।— लक्ष्मणसिंह (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—डालना । मुहा॰—धो बहाना = न रहने देना । छोड़ देना या खो देना ।
धोना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ वपन, प्रा॰ खथण, ववण]
१. बीज को जमने के लिये जुते खेत या भुरभुरी की हुई जमीन में छितराना । किसी दाने या फल के बीज को इसलिये मिट्टी में डालना जिसमें उसमें से अंकुर फूटे और पौधा उत्पन्न हो । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना ।
२. बिखराना । छितराना । इधर उधर डालना । उ॰—जान बूझकर धोखा खाना है यह कौन शऊर । आम कहाँ से खाओगे जब बोते गए बबर ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ५५२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "धोना" आता है (29)
अवनेजन धोना । प्रक्षालनक्षालन धोना । निर्मल करना । साफ करनानेजन धोना । साफ करनाक्षाल क्षालन । धोना । साफ करनाप्रक्षालन जल से साफ करने की क्रिया । धोनाप्रमार्जन धोना । साफ करनानिर्णिक्ति धोना । साफ करनाधुपना † क्रि॰ अ॰ धुलना । धोनाधोवना पु † क्रि॰ स॰ जल की सहायता से साफ करना । धोनापखरना पु क्रि॰ स॰ प्रक्षालन करना । धोना । पखारनाखटारना पु क्रि॰ स॰ पखारना । धोनापखारना पानी से मैल आदि साफ करना । धोना । जैसे, पैर पखारनापछारना कपड़े को पानी से साफ करना । धोनापछालना पु क्रि॰ स॰ पखारना । धोनापषालना † क्रि॰ स॰ प्रक्षालन करना । धोना । पखारनाफींचना ‡ क्रि॰ स॰ पछारना । कपड़े को पटककर साफ करना । धोनाप्रछालना पु क्रि॰ स॰ प्रक्षालन करना । धोनापरिमृष्टि धोना । माँजना । परिष्करण । परिमार्जनस्नपन नहाने की क्रिया । स्नानसंप्रोक्षण खूब पानी छिड़कना । अभिषेचन । सिंचनप्रणेजन स्नान करने का जल । नहाने का पानीपरिष्क्रिया शुद्ध करना । शोधनकामा कामिनी स्त्रीअवधावन पीछा करनाविमार्जन पवित्र करना । शुद्ध करनासंक्षालन नहाने धोने के काम आनेवाला जलसम्मार्ग अच्छा मार्ग । सत्मार्ग । श्रेष्ट पद प्राप्त कराने का रास्ताशोब उष्णीशपलोसना पु क्रि॰ स॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें