नाका
१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ नाकना]
१. किसी रास्ते आदि का वह छोर जिससे होकर लोग किसी ओर जाते मुड़ते, निकलते या कहीं घुसते है । प्रवेशद्वार । मुहाना ।
उ॰—(क) हरीचंद तुम बिनु को रोकै ऐसे ठग को नाका ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ६५० ।
२. वह प्रधान स्थान जहाँ से किसी नगर, बस्ती आदि में जाने के मार्ग का आरंभ होता है । गली या रास्ते का आरंभस्थान । जैसे,—नाके नाके पर सिपाही तैनात थे कि कोई जाने न पावे ।
उ॰—अबकी होरी धूम मचैगी, गलिन गलिन अरु नाके नाके ।—घनानंद, पृ॰ ५८० । यौ॰—नाकाबंदी । नाकेदार ।
३. नगर, दुर्ग आदि का प्रवेशद्वार । फाटक । निकलने पैठने का रास्ता । जैसे, शहर का नाका । मुहा॰—नाका छेंकना या बाँधना = आने जाने का मार्ग रोकना ।
४. वह प्रधान स्थान या चौकी जहाँ निगरानी रखने, या किस ी प्रकार का महसूल आदि वसूल करने के लिये तैनात हो ।
५. सूई का छेद ।
६. आठ गिरह लंबा जुलाहों का एक औजार जिसमें ताने के तागे बाँधे जाते हैं ।
नाका
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ नक्र] मगर की जाति का एक जलजंतु । नक्र । दे॰
नाक ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।