🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:28:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नाभा
nābhā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नाभा १ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रसिद्ध भक्त जिनका नाम नारायण— दास था । विशेष—कहते हैं, ये जाति के डोम थे और दक्षिण देश में उत्पन्न हुए थे । भक्तमाल के कुछ टीकाकारों मे लिखा है कि इनका जन्म हनुमान वंश में हुआ था । मारवाड़ी भाषा में डोम शब्द का अर्थ हनुमान है । शायद इसीलिये इन टीकाकारों ने इन्हें हनुमानवंशीय लिखा है । पर गद्य भक्त— माल में लिखा है कि तैलंग देश में गोदावरी के समीप उत्तर रामभद्राचल पर्वत पर रामदास नामक एक ब्राह्मण हनुमान जी के अंशावतार रहते थे । इन्हीं के पुत्र नामा थे । पर कोई कारणों से इनका नीच कुल में उत्पन्न होना ही ठीक प्रतीत होता है । ये जन्मांध कहे जाते हैं । बचपन में ही इनके देश में घोर अकाल पड़ा । माता इन्हें पाल न सकी, वन में छोड़कर चली गई । कील्ह जी अपने शिष्य अग्रदास के साथ उस वन में होकर जा रहे थे । उन्होने बच्चे को उठा लिया और जयपुर के पास गलता नामक स्थान में ले गए । वहाँ महात्माओं की कृपा से और साधुऔं का प्रसाद खाते खाते इनकी आँख भो अच्छी हो गई और बुद्धि भी निर्मल हो गई । अपने गुरु अग्रदास की आज्ञा से इन्होनै 'भक्तमाल' लिखा जिसमें अनेक नए पुराने भक्तों के चरित्र वर्णित है । अनुमान से भक्तमाल ग्रंथ संवत् १६४२ और संवत् १६८० के बीच मे बनाया गया क्योंकि भक्तमाल में गोसाई गिरधंर जी के विषय में लिखा है कि 'बिट्ठले नंदन सुभग जग कोऊ नहिं ता समान । श्री वल्लभ जू के वंश में सुरतरु गिरघर भ्राजमान ।' यह बात निश्चित है कि संवत् १६४२ में श्री बिट्ठलनाथ गोसाई का परलोक हुआ और उनके पुत्र गद्दी पर बैठे । इस पद से गोस्वामी तुलसीदास जी का भी भक्तमाल बनने के समय वर्तमान रहना पाया जाता है—रामचरन रस मत्त रहत अहनिसि ब्रतधारी । संवत १६८० गोस्वामी जी का मृत्युकाल प्रसिद्ध ही है ।
नाभा २ पंजाब की एक (राज्य) रियासत जो भारतवर्ष की स्वतंत्रता के पुर्व प्रसिद्ध थी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नाभा loc. of नाभि (for -भन्).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (535,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें