🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:14:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नोचना
nocanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नोचना क्रि॰ स॰ [सं॰ लुञ्चन]
१. किसी जमी या लगी हुई वस्तु को झटके से खींचकर अलग करना । उखाड़ना । जैसे, बाल नोचना, डाढी़ नोचना, पत्ती नोचना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।— देना ।— लेना ।
२. किसी वस्तु में दाँत, नख या पंजा घँसाकर उसका कुछ अंश खींच लेना । नख आदि से विदीर्ण करना । जैसे,— चीता शिकारी का मांस नोचत हुआ निकल गया । संयो॰ क्रि॰—लेना । यौ॰— नोचना खसोटना = खींच खाँचकर लेना । झपाटे से छीनना । लूटना ।
३. शरीर पर इस प्रकार हाथ या पंजा लगाना कि नाखून घँस जायँ । खरोंचना । खरोंच डालना । संयो॰ क्रि॰—लेना ।
४. बार बार तंग करके लेना । दुःखी और हैरान करके लेना । पीछे पड़कर किसी की इच्छा के विरुद्ध उससे लेना । जैसे,— तीर्थो में पंडे और कचहरियों में अमले नोच डालते हैं । संयो॰ क्रि॰—डालना ।
५. बार बार तंग करके माँगना । ऐसा तकाजा करने कि नाक में दम हो जाभ । जैसे,— उसे चारों ओर से महाजन नोच रहे हैं किसका किसका देगा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "नोचना" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें