🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:36:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पटकना
paṭakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पटकना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ पतन + करण या अनु॰]
१. किसी वस्तु को उठाकर या हाथ में लेकर भूमि पर जोर से डालना या गिराना । जोर के साथ ऊचाई से भूमि की ओर झोंक देना । किसी चीज को झोंके के साथ निचे की ओर गिरना । जैसे, हाथ का लोटा पटक देना, मेज पर हाथ पटकना ।
२. किसी खड़े या बैठे व्यक्ति को उठाकर जोर से निचे गिराना । दे मारना । उ॰—पुनि नल नीलहिं अवनि पछारेसि । जहँ तहँ पटकी भट मारेसि—तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना । विशेष—'पटकना' में ऊपर से नीचे की और झोंका देने या जोर करने का भाब प्रधान है । जहाँ बगल से झोंका देकर किसी खड़ी या ऊपर रखी चीज को गिरावें वहाँ ढकेलना या गिराना कहेंगे । मुहा॰—(किसी पर, किसी के ऊपर या किसी के सिर) पटकना = कोई ऐसा काम किसी के सुपुर्द करना जिसे करने की उसकी इच्छा न हो । किसी के बार बार इनकार करने पर भी कोई काम उसके गले मढ़ देना । जैसे, भाई तुम यह काम मेरे ही सिर क्यों पटकते हो । किसी और को क्यों नहीं ढ़ुढ़ लेते ।
२. कुश्ती में प्रतिद्वंद्वि को पछाड़ना, गिरा देना या दे मारना । जैसे,—मैं उन्हे तीन बार पटक चुका ।
पटकना † २ क्रि॰ अ॰
१. सूजन बैठना या पटकना । वरम या आमास का कम होना ।
२. गेहुँ, चने, धान आदि का सील या जल से भीगकर फिर सुखकर सिकुड़ना । विशेष—ऐसी स्थिति को प्राप्त होने के पश्चात् अन्न में बीजत्व नहीं रह जाता । वह केवल खाने के काम में आ सकता हैं, बोने के नहीं ।
३. पट शव्द के साथ किसी चीज का दरक या फट जाना । जैसे,—हाँड़ी पटक गई ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पटकना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें