🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:14:58 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पटरी
paṭarī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पटरी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पटरा]
१. काठ का पतला और लंबोतरा तख्ता । मुहा॰—पटरी जमना = धुड़सवारी में जीन पर सवार का रानों को इस प्रकार चिपकाना कि घोडे़ के बहुत तेज चलने या शरारत करने पर भी उसका आसन स्थिर रहे । रान बैठाना या जमाना । पटरी बैठना = मन मिलना । मिञता होना । मेल होना । पटना । जैस,—हमारी उनकी पटरी कभी न बैठेगी ।
२. लिखने की तख्ती । पटिया ।
१. वह चौड़ा खपड़ा जिसपर नरिया जमाते हैं ।
४. सड़क के दोनों किनारों का वह कुछ ऊँचा और कम चौड़ा भाग जो पैदल चलनेवालों के लिये होता है ।
५. नहर के दोनों किनारों पर के रास्ते ।
६. बगीचों में क्यारियों के इधर उधर के पतले पतले रास्ते जिनके दोनों और सुंदरता के लिये घास लगा दी जाती है । रविश ।
७. सुनहरे या रूपहले तारों से बना हुआ वह फीता जिसे साड़ी, लहँगे या किसी कपड़े की कोर पर लगाते हैं ।
८. हाथ में पहनने की एक प्रकार की पट्टीदार चौड़ी चूड़ी़ जिसपर नक्काशी बनी होती हैं ।
९. जंतर । चौकी । ताबीज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पटरी (ई), f. g. गौरादि
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (579,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "पटरी" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें