🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:15:48 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पतला
patalā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पतला वि॰ [सं॰ पात्रट, प्रा॰ पात्रड, अथवा सं॰ पत्र, हिं॰ पत्तर] [वि॰ स्त्री॰ पतली]
१. जिसका घेरा, लपेट अथवा चौड़ाई कम हो । जो मोटा न हो । जैसे, पतली छड़ी, पतला बल्ला, पतला खंभा, पतली रस्सी, पतली धज्जी, पतली गोट, पतली गली, पतली नाला । विशेष—बहुत पतली वस्तुओं को महीन, बारीक या सूक्ष्म, भी कह सकते हैं, जैसे, पतली तार, पतला सुत, पतली सुई । इसी प्रकार कम चोड़ी बड़ी वस्तुओं के लिये पतला के स्थान पर 'संकीर्ण' या 'सँकरा' भी कह सकते हैं, जैसे, सँकरी गली, सँकरा नाला आदि ।
२. जिसके शरीर के इधर उधर का विस्तार कम हो । जिसकी देह का घेरा कम हो जो स्थूल या मोटा न हो । कृश । जैसे, पतला आदमी । यौ॰—दुबला पतला = जो मोटा ताजा न हो । कृश शरीर का ।
३. (पटरी, पत्तर या तह कते आकार की वस्तु) जिसका दल मोटा न हो । दबीज का उलटा । झीना । हलका । जैसे, पतला कपड़ा या कागज ।
४. गाढ़े का उलटा । आधिक सरल । जिसमें जलांश आधिक हो, जैसे, पतला दूध या रसा । मुहा॰—पतली चीज या पदार्थ = कोई तरल पदार्थ । कोई प्रवाही द्रव्य ।
५. अशक्त । असमर्थ । कमजोर । निर्बल । हीन । जैसे,—भाई सभी मनुष्य मनुष्य ही है, किसी को इतना पतला क्यों समझते हो ? मुहा॰—पतला पड़ना = दुर्दशाग्रस्त होना दैन्यप्राप्त होना । अशक्त या निर्बल पड़ जाना । पतला हाल = दुःख और कष्ट की अवस्था । शोचनीय या दयनीय दशा । करुणाजनक स्थिति । बुरा हाल । दुर्दशाकाल । दुर्दिन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पतला" आता है (27)
क्षीण दुबला । पतलाप्राग्राट पतला । दही । मठाअनुदर कृशोदर । दुबला । पतलामहीन जिसकी मोटाई मा घेरा बहुत ही कम हो । 'मोटा' का उल्टा । पतला । सूक्ष्म ।…छाम पु वि॰ क्षीणा । पतला । कुशछीन दुबला । पतला । कृशझीना बहुत महीन । बारीक । पतलाबरीक पतला । सूक्ष्मझुनकार पु † वि॰ झिंझरा । पतला । झीना । महीन । बारीकशित कृश । दुर्बलविरल जो घना न हो । जिसके बीच बीच में अवकाश हो । जिसके बीच बीच में खाली जगह …अर्भक छोटा । अल्पविलग्न विशेष रूप से लगा या जुड़ा हुआश्लक्ष्ण कोमल । मृदु । सौम्य । जैसे, शब्दपतर पु † वि॰तनुक पु † ^१ वि॰ दे॰ 'तनिक'हलका जो तौल में भारी न हो । जिसमें वजन या गुरुत्व न हो । 'भारी' का उलटा । ज…निरुदर बिना पेट काशातोदर पतली कमरवालाजीला बोर्ड संज्ञा पुं॰ किसी जिले के करदाताओं के प्रतिनिधियों की वह सभा जिसक…पातर पु † ^१ संज्ञा स्त्री॰दूबरा पु † वि॰नाजुक कोमल । सुकुमारनान्ह † वि॰बारीक जो मोटाई या घेरे में इतना कम हो की छूने से हाथ में कुछ मालूम न हो । मह…झिल्ला † वि॰नान्हा पु † वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें