🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:01:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हलका
halakā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हलका १ वि॰ [सं॰ लघुक, प्रा॰ लहुक, लहुअ; विपर्यय 'हलुक'] [वि॰ स्त्री॰ हलकी]
१. जो तौल में भारी न हो । जिसमें वजन या गुरुत्व न हो । 'भारी' का उलटा । जैसे,—यह पत्थर हलका है, तुम उठा लोगे । उ॰—गरुवा होय गुरू होय बैठे हलका डग- मग कर डोलै ।—कबीर श॰, भा॰ १, पृ॰ १०३ ।
२. जो गाढ़ा न हो । पतला । जैसे,—हलका शरबत ।
३. जो गहरा या चटकीला न हो । जो शोख न हो । जैसे,—हलका रंग, हलका हरा ।
४. जो गहरा न हो । उथला जैसे,—किनारे पर पानी हलका है ।
५. जो उपजाऊ न हो । जो उर्वरा न हो । अनुर्वर । जैसे,—यहाँ की जमीन हलकी है, पैदावार कम होती है ।
६. जो अधिक न हो । कम । थोड़ा । जैसे,—(क) हलका भोजन । (ख) हमें हलके दामों का एक घोड़ा चाहिए ।
७. जो जोर का न हो । मंद । थोड़ा थोड़ा । जैसे,—हलका दर्द, हलका ज्वर ।
८. जो कठोर या प्रचंड न हो । जो जोर से न पड़ा या बैठा हो । जैसे,—हलकी चपत, हलकी चोट ।
९. जिसमें गंभीरता या बड़प्पन न हो । ओछा । तुच्छ । टुच्चा । जैसे,—हलका आदमी, हलकी बात ।
१०. जो करने में सहज हो । जिसमें कम परिश्रम हो । आसान । सुखसाध्य । जैसे,— हलका काम ।
११. जिसके ऊपर किसी कार्य या कर्तव्य का भार न हो । जिसे किसी बात के करने की फिक्र न रह गई हो । निश्चिंत । जैसे,—कन्या का विवाह करके अब वे हलके हो गए
१२. प्रफुल्ल । ताजा । जैसे,—नहाने से बदन हलका हो जाता है ।
१३. जो मोटा न हो । झीना । पतला । महीन । जैसे,—हलका कपड़ा
१४. कम अच्छा । घटिया । जैसे,—यह माल उससे कुछ हलका पड़ता है ।
१५. निंदित । अप्रतिष्ठित ।
१६. जिसमें कुछ भरा न हो । खाली । छूँछा । उ॰—सखि ! बात सुनौ इक मोहन की, निकसे मटकी सिर लै हलकै । पुनि बाँधि लई सुनिए नत नार कहूँ कहूँ कुंद करी छलकै ।—केशव (शब्द॰) । मुहा॰—हलका करना = अपमानित करना । तुच्छ ठहराना । लोगों की दृष्टि में प्रतिष्ठा कम करना । जैसे,—तुमने दस आदमियों के बीच में हलका किया । हलकी बात = (१) ओछी या तुच्छ बात । (२) बुरी बात । हलके भारी होना = (१) ऊबना । भार अनुभव करना । बोझ सा समझना । जैसे,—चार दिन में तुम्हारे यहाँ से चले जायँगे, क्यों हलके भारी हो रहे हो । (२) तुच्छता प्रकट करना । लोगों की नजर में ओछा बनना । हलकी भारी बोलना = खोटे वचन कहना । खरी खोटी सुनाना । बुरे शब्द मुँह से निकालना । लोगों की दृष्टि में हलका होना = ओछा या तुच्छ समझा जाना । प्रतिष्ठा खोना । बुरा समझा जाना । हलके हलके = धीरे धीरे । मंद गति से । आहिस्ता आहिस्ता । हलका सोना = हलका सुनद्दरी रंग । (रँगरेज) ।
हलका † २ संज्ञा पुं॰ [अनु॰ 'हल हल' या 'हिलना'] पानी की हिलोर । तरंग । लहर ।
हलका ३ संज्ञा पुं॰ [अ॰ हलकह्]
१. वृत्त । मंडल । गोलाई ।
२. घेरा । परिधि । उ॰—जुल्फ के हलके में देखा जब से दाना खाल का । मुर्ग दिल आशिक का तब से सैद है इस जाल का ।—कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ २३ ।
३. मंडली । झुंड । दल । उ॰—औ वाहरुआँ आफलै, कुंजर हलकाँ काय ।— बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ २९ ।
४. हाथियों का झुंड । उ॰— सत्ता के सपूत भाऊ तेरे दिए हलकनि बरनी ऊँचाई कविराजन की मति मैं । मधुकर कुल करटनि के कपोलन तें उड़ि उड़ि पियत अमृत उडुपति मैं ।—मतिराम (शब्द॰) ।
५. कई गाँवों या कस्बों का समूह जो किसी काम के लिये नियत हो । इलाका । क्षेत्र । जैसे,—थाने का हलका । पटवारियों का हलका ।
६. गले का पट्टा ।
७. लोहे का बंद जो पहिए के घेरे में जड़ा रहता है । हाल ।
८. लोहे या लकड़ी का गोलाकार कुंडा (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
हलका f. g. प्रेक्षादि.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1293,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हलका" आता है (32)
अगुरु जो भारी न हो । हलका । सुबुकअनिर्भर भाररहित । कम वजन का । हलका । कमलहुअ ‡ वि॰ अत्यल्प । छोटा । हलकासफीफ अल्प । थोड़ा । क्रम । हलकाहरुआ पु † वि॰ जो भारी न हो । जिसमें गुरुत्व न हो । हलका । (क) निज जड़ता लोग…गंधकी गंधक के रंग का । हलका । पीलासुबुक हलका । कम बोझ का । भारी का उलटाहल्का दे॰ 'हलका'सटरपटर छोटा मोटा । तुच्छ । हलका । जैसे,—सटर पटर काम करने से न चलेगाजांगल तीतरदुर्बल जिसे अच्छा बल न हो । कमजोर । अशक्तस्थलकमल कमल की आकृति का एक प्रकार का पुष्प जो स्थल में उत्पन्न होता है । विशेष…समुद्रफेन समुद्र के पानी का फेन या झाग जो उसके किनारे पर पाया जाता है और जिसका व…त्रिजातक इलायची (फल), दारचीनी (छाल) और तेजपत्ता (पत्ता) इन तीन पर्कार के पदार्थ…बादाम मझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष और उसका फल । विशेष—यह वृक्ष पश्चिमी ए…लघुवृत्ति दुर्विनोत । बदतनोजतज तमाल और दालचीनी की जाति का मझोले कद का एक सदाबहार पेड़ जो कोचीन, मलाबा…जैल दामनसोआ एक प्रकार का साग । विशेष—इसका क्षुप १ से ३ फुट तक ऊँचा होता है । इसकी …धीमा जिसका वेग या गति मंद हो । जिसकी चाल में बहुत तेजी न हो । जो आहिस्ता चल…पतला जिसका घेरा, लपेट अथवा चौड़ाई कम हो । जो मोटा न हो । जैसे, पतली छड़ी, प…मीठा जो स्वाद में मयुर और प्रिय हो । चीनी या शहद आदि के स्वादवाला । 'खट्टा'…सटाय (दलालों की परिभाषा में) कम । न्यूनसेमल पत्ते झाड़नेवाला एक बहुत बड़ा पेड़ जिसमें बड़े आकार और मोटे दलों के ला…बिजौर बिजौरा संज्ञा पुं॰ नीबू की जाति का एक वृक्ष । विशेष—इसके पत्ते नीबू के…मैनफल मझोले आकार का एक प्रकार का झाड़दार और कँटीला वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष की…गुलाबी गुलाब के रंग का । जैसे—गुलाबी गाल, गुलाबी कागजछहरीला विं॰मुलायम 'सख्त' का उलटा । जो कड़ा न होसर्किल कई महल्लों, गाँवों या कसबों आदि का समुह जो किसी काम के लिये नियत हो । …नागदौना एक पौधा जिसमें डालियाँ और टहनियाँ नहीं होती । विशेष— इसके जड के ऊपर से…सुगंधबाला क्षुप जाति की एक प्रकार की वनौषधि । विशेष—यह पश्चिमोत्तर प्रदेश, सिंध,…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें