🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:29:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पतंग
pataṃga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
पतंगा (2.5.31) शलभ
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पतंग १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पतङ्ग]
१. पक्षी चिड़िया ।
२. शलभ । टिड्डी ।
३. परवाना । पाँखी । भुनगा । फतिंगा ।
४. कोई परदार कीड़ा । उड़नेवाला कीड़ा ।
५. सूर्य ।
६. एक प्रकार का धान । जड़हन ।
७. जलमहुआ । जलमधूक वृक्ष ।
८. एक प्रकार का चंदन ।
९. कंदुक । गेंद । उ॰—करहीं गान बहु तान तरंगा । बहु बिधि क्रिड़हि पानि पतंगा ।— मानस, १ । १२६ ।
१०. पारद । पारा ।
११. जैनों के एक देवता जो वाणव्यंतर नामक देवगण के अंतर्गत हैं ।
१२. एक गंधर्व का नाम ।
१३. एक पहाड़ का नाम ।
१४. तन । शरीर । जिस्म (अने॰) ।
१५. नौका । नाव (अने॰) ।
१६. चिनगारी ।
१७. कृष्ण या विष्णु (को॰) ।
१८. अश्व । घोड़ा (को॰) ।
पतंग २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पत्रङ्ग] एक प्रकार का बड़ा वृक्ष जिससे लाल रंग बनाते हैं । विशेष—यह वृक्ष मध्यभारत तथा कटक प्रात में अधिकता से होता है । बैसाख जेठ में जमीन को अच्छी तरह जोतकर इसके बीज बो दिए जाते हैं । प्रायः २० वर्ष में जब इसके पेड़ चालीस फुट ऊँचे हो जाते हैं तब काट लिए जाते हैं । इसके लकड़ी को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर प्रायः दो पहर तक पानी में उबालते हैं, जिससे एक प्रकार का बहुत बढ़िया लाल रंग निकलता है । पहले इस रंग की खपत बहुत होती थी और यह बहुत आधिक मान में भारत से विदेशों को भेजा जाता था, परंतु जबसे विलायती नकली रंग तैयार होने लगे तबसे इसकी माँग बहुत घट गई है । आजकल कई प्रकार के विलायती लाल रंग भी 'पतंग' के नाम से ही बिकते हैं । कुछ लोग इसको 'लालचंदन' ही मानते है, परतुं यह बात ठीक नहीं है । इसको 'बक्कम' भी कहते हैं ।
पतंग ३ वि॰ उड़नेवाला ।
पतंग ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पतङ्ग ( = उड़नेवाला)] हवा में ऊपर उड़ाने का एक खिलौना जो बाँस की तीलियों के ढ़ाँचे पर एक और चौकोना कागज और कभी कभी बारीक कपड़ा मढ़कर बनाया जाता है । गुड्डी । कनकोवा । चंग । तुक्कल । तिलंगी । विशेष—इसका ढाँचा दो तीलियाँ से बनता है । एक बिलकुल सीधी रखी जाती है पर दूसरी को लचाकर मिहराबदार कर देते हैं । सीधी तीली को 'ढड्ढ़ा' और मिहराबदार को 'कमाँच' या 'काप' कहते हैं । ढड्ढ़े के एक सिरे को 'पुछल्ला' और दूसरे को 'मुड़्ढ़ा' कहते हैं । पुछल्ले पर एक तिकोना कागज और मढ़ दिया जाता है । कमाँच के दोनों सिरे 'कुब्बे' कहलाते हैं । ढड़्ढे पर कागज की दो छोटी चौकोर चकतियाँ मढ़ी होती है । एक उस स्थान पर जहाँ ढड्ढ़ा और कमाँच एक दूसरे को काटते हैं, दूसरी पुछल्ले की और कुछ निश्चित अंतर पर । इन्हीं में सूराख करके 'कन्ना' अर्थात् वह डोरा बाँधा जाता है जिसमें चरखी या परेते की डोरी का सिरा बाँधकर पतंग उड़ाया जाता है । यद्यपि देखने में पतंग के चारों पार्श्वों की लंबाई बराबर जान पड़ती है, तथापि मुड़्ढ़े और कुब्बे का अंतर कुब्बे और पुछल्ले के अंतर से आधिक होता है । जिस डोरी से पतंग बढ़ाया जाता हे बह नख, बाना, रील आदि कई प्रकार की होती है । बाँस के जिस विशेष ढ़ाँचे पर डोरी लपेटी रहती है । उसके भी दो प्रकार है—एक 'चरखी' और दूसरा 'परेता' । विस्तारभेद से पतंग कई प्रकार का होता है । बहुत बड़े पतंग को 'तुक्कल' कहते हैं । बनावट का दोष, हवा की तेजी आदि कारणों से अक्सर पतंग हवा में चक्कर खाने लगता है । इसे रोकने के लिये पुछल्ले में कपड़े की एक धज्जी बाँध देते हैं, इसको भी 'पुछल्ला' कहते हैं । भारतवर्ष में केवल मनोरंजन के लिये पतंग उड़ाया जाता है परंतु पाश्चात्य देशों में इसका कुछ व्यावहारिक उपयोग भी किया जाने लगा है । क्रि॰ प्र॰—उड़ाना ।—लड़ाना । यौ॰—पतंगबाज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पतं—ग mfn. flying, RV. i, 118, 4
any flying insect, a grasshopper, a bee, a butterfly or moth, ŚBr. (˚तंग), Up.; Mn. &c. (-ता f., Prasannar.)
a horse, Naigh. i, 14
the sun (cf. पत-ग), RV.; AV.; Var. &c.
N. of one of the 7 suns, TĀr.; VP.
a ball for playing with, BhP.
a spark (Sāy.; ‘a Piśāca’, Mahīdh.), RV. iv, 4, 2
a species of rice, Car.
of tree, L.
‘the Flier’, N. of Kṛṣṇa, MBh. xii, 1510 (= गरुड, Nīlak.), BhP.
N. of the author of RV. x, 177 and of this hymn itself, ŚāṅkhBr.
of a mountain, BhP.
= -ग्राम, Rājat.
(pl.) N. of a caste in Plakṣadvīpa, BhP.
पतं—ग m. or n. quicksilver, L.
पतं—ग n. a species of sandal wood, Bhpr.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (581,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पतंगः [पतन् उत्प्लवन् गच्छति गम्-डनि˚] 1 A bird; नृपः पतंगं समधत्त पाणिना N. 1. 124; Bv. 1. 17. --2 The sun; विकसति हि पतंगस्योदये पुंडरीकं U. 6. 12; Māl. 1. 24; Śi. 1. 12; R. 2. 15. --3 A moth, locust, or grass-hopper; पतंगवद्बह्निमुखं विविक्षुः Ku. 3. 64, 4. 20; Pt. 3. 126. --4 A bee. --5 A ball for playing with. --6 Ved. A spark. --7 A devil. --8 Quicksilver. --9 N. of Kṛṣṇa. --गं [] 1 Quicksilver. --2 A kind of sandalwood.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0661-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पतङ्ग पुंस्त्री पतन् उत्प्लवन् गच्छति ड नि० । १ खगे अमरः स्त्रियां जातित्वात् ङीष् । २ सूर्य्ये पु० ३ शलभे (फडिङ्ग) कीटभेदे ४ शालिभेदे पु० मेदि० ५ जलमधूकवृक्षे राजनि० । ६ पारदे न० मेदि० ७ चन्दनभेदे न० शब्दच० । प्लक्षद्वीपस्थे क्षत्रियस्थानीये ८ वर्णभेदे पु० “हंसपतङ्गोर्द्धा- यनसत्याङ्गसंज्ञाश्चत्वारो वर्णाः” भाग० ५ । २ । ०७ श्लो० । उत्प्लवनेन १० पतने च पतङ्गरशब्दे दृश्यम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4204,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पतङ्गं, क्ली, (पत् ऌ गत्यैश्वर्य्ययोः । बाहुलकात् अङ्गच् ।) सुतम् । पारदम् । इति मेदिनी ॥ चन्दनभेदः । इति शब्दचन्द्रिका ॥
पतङ्गः, पुं, (पतति गच्छतीति । “पतेरङ्गच् पक्षिणि ।” उणां । १ । ११८ । इति अङ्गच् ।) पक्षी । (यथा, मार्कण्डेये । १० । ८६ । “ततः सर्व्वेषु निस्तीर्णः पापी तिर्य्यक्त्वमश्नुत । कृमिकीटपतङ्गेषु श्वापदे मशकादिषु ॥”) सूर्य्यः । (यथा, माघे । १ । १२ । “पतत्पतङ्गप्रतिमस्तपोनिधिः पुरोऽस्य यावन्न भुवि व्यलीयत ॥” “कथं पतङ्गः सूर्य्यः । खगत्वसामान्योपचारात् । ‘पतङ्गः शलभे सूर्य्ये पतङ्गः पक्षिणि स्मृतः ॥’ इति कोषान्तरम् ॥” इत्युज्ज्वलदत्तः ॥) शलभः । इत्यमरः । ३ । ३ । २० ॥ शालि- प्रभेदः । इति मेदिनी ॥ जलमधूकवृक्षः । इति राजनिर्घण्टः ॥
पतङ्गं, क्ली, (पत्रमिव अङ्गं यस्य । पृषोदरात्- साधु ।) रक्तचन्दनम् । इति शब्दरत्नावली ॥ वृक्षविशेषः । वकम् इति भाषा । तत्पर्य्यायः । पत्राङ्गम् २ रक्तकाष्ठम् ३ सुरङ्गदम् ४ पत्रा- ण्यम् ५ पट्टरङ्गम् ६ भार्य्यावृक्षः ७ रक्तकः ८ लोहितम् ९ रङ्गकाष्ठम् १० रोगकाष्ठम् ११ कुचन्दनम् १२ पट्टरञ्जनकम् १३ सुरङ्गम् १४ । अस्य गुणाः । कटुत्वम् । रूक्षत्वम् । अम्लत्वम् । शीतत्वम् । गौल्यत्वम् । वातपित्तज्वरविष्फो- टोन्मादभूतनाशित्वञ्च । इति राजनिर्घण्टः ॥ अपि च भावप्रकाशे । “पतङ्गन्तु रक्तसारं सुरङ्गं रञ्जनं तथा । पटरञ्जनमाख्यातं पत्तूरञ्च कुचन्दनम् ॥ पतङ्गं मधुरं शीतं पित्तश्लेष्मव्रणास्रनुत् । हरिचन्दनवज्ज्ञेयं विशेषाद्दाहनाशनम् ॥”
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-021-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पतंग" आता है (27)
मुनितरु वक्कम । पतंगपतंगा पतंग । कोई उड़नेवाला कीड़ा मकोड़ा । फतिंगा या पाँखी आदिसुरंगद पतंग । बख्कम । आलदीपशत्रु पतंग । फतिंगा जो दीपक को बुझा देता हैसरह पतंग । फतिंगापत्रान्य पतंगमुनिवृक्ष वक्कम । पतंगउचरंग † संज्ञा पुं॰ उड़नेवाला कीड़ा । पतंग । फतिंगाठुमको हाथ या उँगली से खींचकर दिया हुआ झटका । थपका ।—(पतंग) । क्रि॰ प्र॰—देना…पतिंग पतंग । फतिंगा । भुनगाबक्कम सज्ञा पुं॰ एक वृक्ष । पतंग । विशेष— यह वृक्ष भारतवर्ष में मद्रास और मध…गुड्डी पतंग । कनकौवा । चंगजीलानी एक प्रकार का लाल रंग । विशेष—यह बबूल, झरबेरी, मजीठ, पतंग, और लाह को बर…वर्षाल फतिंगा । पतंगठुमकारना उँगली से डोरी खींचकर झटका देना । थपका देना ।—(पतंग)मुनिपादप बक्कम । पतंगशलभ टीड़ी । टीड्डी । शरभरक्तसार लाल चंदनमुनिद्रुम श्योनाक वृक्षपत्रांग लालचंदनपत्राढ्य पीपलामूलठुमका † ^१ वि॰ छोटे डील का । नाटा । ठेगनाजलमहुआ एक प्रकार का महुआ जो दक्षिण में कोंकण की और जलाशयों के निकट होता है । …परवाना आज्ञापत्र । यौ॰—परवाने नवीस = परवाना लेखकफतिंगा किसी प्रकार का उड़नेवाला कीड़ा, विशेषतः वह कीड़ा जो बरसात के दिनों में…सुगधगण सुगंधिच द्रव्यों का एक गण या वर्ग । विशेष—सुगंधगण वर्ग में कपूर, कस्तू…शिशुपत्र पुत्रक संज्ञा पुं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें