🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:59:52 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पलटा
palaṭā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पलटा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पलटना]
१. पलटने की क्रिया या भाव । नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे होने की क्रिया या भाव । घूमने, उलटने या चक्कर खाने की क्रिया या भाव । परिवर्तन । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना । मुहा॰—पलटना खाना = दशा या स्थिति का उलट जाना । घूमकर या बदलकर विपरीत स्थिति या दशा में पहुँच जाना । चक्कर खाना । उ॰— उसके बाद ही न जाने ग्रहचक्र ने कैसा पलटा खाया । दुर्गाप्रसाद (शब्द॰) ।
२. बदला । प्रतिफल । जैसे,— उसने अपनी करनी का पलटा पा लिया । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पाना ।
३. नाव में वह पटरी जिसपर नाव का खेनेवाला बैठता है ।
४. गान में जल्दी जल्दी थोडे़ से स्वरों पर चक्कर लगाना । गाते समय ऊँचे स्वर तक पहुँचकर खूबसूरती के साथ फिर नीचे स्वरों की तरफ मुड़ना ।
५. लोहे या पीतल की बड़ी खुरचनी जिसका फल चौकोर न होकर गोलाकार होता है । इससे बटलोही में से चावल निकालते और पूरी आदि उलटते हैं । ६० कुश्ती का एक पेंच । विशेष— इसमें जब ऊपरवाला पहलवान नीचे पडें हुए पहलवान की कमर पकडता है तब नीचेवाला पट्ठा अपने दाहिने पैर के पंजे ऊपरवाले की टाँगों के बीच से डालकर उसकी बाई टाँग को फँसा लेता है और दाहिने हाथ से उसकी बाई कलाई पकड़कर झटके के साथ अपने दाहिनी ओर मुड़ जाता है और ऊपर का पहलवान चित गिर जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पलटा" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें