🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:10:31 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बदला
badalā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
निर्यातन (3.3.127) दान · धरोहर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बदला संज्ञा पुं॰ [अ॰ बदल ,हि॰ बदलना]
१. एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लिया जाना या एक वस्तु लेकर दूसरी वस्तु दिया जाना । परस्पर लेने ओर देने का व्यवहार । विनमय । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
२. एक पक्ष की वस्तु के स्थान पर दूसरे पक्ष वी वस्तु जो उपस्थित की जाय । एक वो वस्तु के स्थान पर दूसरा जो दूसरी वस्तु दे । एक वस्तु को हानी या स्थान की पूर्ति के लिये उपस्थित की हूई दूसरी वस्तु । जैसे,—चिज खो गई तो खो गई उसका बदला लेकर क्या आए हो ?
३. किसी वस्तु के स्थान वी दूसरी वस्तु से पूर्ति । किसी चीज की कमी या नुकसान दूसरी चीज से पूरा करना या भरना । पलटा । एवज । जैसे,—दूसरे की चीज है, खो जायगी तो बदला देना पड़ेगा । संयो॰ क्रि॰—देना । लेना । मुहा॰—बदले=(१) बदले में । स्थान वी पूर्ति में । जगह पर । एवज में । जैसे,—इस तिपाई को हटाकर इसके बदले एक कुरसी रखो । (२) हानि की पूर्ति के लेये । नुकसान भरने के लिये । जैसे—घड़ी खो जायगी तो इसके बदले दूसरी घड़ी देनी होगी ।
४. एक पक्ष के किसी व्यवहार के उत्तर में दूसरे पक्ष का वैसा ही व्यवहार । एक दूसरे के साथ जैसी बात करे दूसरे का उसके साथ वैसी ही बात करना । पलटा । एवज । प्रतीकार । जैसे,—(क) बुराई का बदला भलाई से देना चाहिए । (ख) मैंने तुम्हारे साथ जो इतनी भलाई की उसका क्या यही बदला है । मुहा॰—बदला देना=उपकार के पलटे में उपकार करना । प्रत्युपकार करना । किसी से कूछ लाभ उठाकर उसे लाभ पहुँचाना । बदला लेना=अपकार के पलटे में आकार करना । किसी के बूराई करने पर उसके साथ वुरीई करना । जैसे,— तुमने आज उसे मारा है, इसका बदला वह जरुर लेगा ।
५. किसी कर्म का परिणाम जो भोगना पड़ै । प्रतिफल । नतीजा । जैसे,—तुम्हें इसका बदला ईश्वर के यहां मिलेगा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बदला" आता है (32)
वैमेय विनिमय । परिवर्तन । बदलाअवक्रय बदलाप्रतिकार वह कार्य जो किसी कार्य को रोकने, दबाने अथवा उसका बदला चुकाने के लिये क…प्रतीकार वह काम जो किसी के किए हुए अपकार का बदला चुकाने अथवा उसे निष्फल करने के…व्यतिहार विनिमय । परिवर्तन । बदलाव्यतीहार विनिमय । परिवर्तन । बदलाप्रतिकर प्रतिशोध । बदलाप्रतिक्रिया प्रतिकार । बदलायातन परिशोध । बदलाप्रातिहंत्र प्रतीकार । बदला । प्रतिशोधप्रतिवैर बदला । बैर का प्रतिशोधप्रतिनिष्क्रय बदलाएवज बदला । प्रतिफल । प्रतिकारजजा प्रतिकार । बदला । प्रतिफल । परिणामसमरा बदलाइंतकाम अपकार काब दला । बदलामुआवजा बदला । पलटाएक्सचेंज बदला । परिवर्तनप्रतिशोध वह काम जो किसी बात का बदला चुकाने के लिये किया जाय । बदला । विशेष— संस…बंधक वह वस्तु जो लिए हुए ऋण के बदले में धनी के यहाँ रख दी जाय । रेहन । विशे…उत्तर दक्षिण दिशा के सामने की दिशा । ईशान और वायव्य कोण के बीच की दिशा । उदी…परिवर्त फिराव । फेरा । घुमाव । चक्कर । विवर्तननिष्क्रय वेतन । तनखाह । मजदूरी । भाड़ाप्रतिदान ली या रखी हुई चीज को लोटाना । वापस करनाव्यतिषंग मिलानाप्रतिकृति प्रतिमा । प्रतिमूर्तिसाट दे॰ 'साँट'प्रतिकर्म वेश । भेसजवाब किसी प्रश्न या बात को सुन अथवा पढ़कर उसके समाधान के लिये कही या लिखी ह…पलटा पलटने की क्रिया या भाव । नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे होने की क्रिया या …सवाब शुभ कृत्य का फल जो स्वर्ग में मिलेगा । पुराय । मुहा॰—— सबाब कमाना = ऐस…खमियाजा अँगड़ाई
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें