🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:41 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पहचान
pahacāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पहचान संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ प्रत्यभिज्ञान]
१. पहचानने की क्रिया या भाव । यह ज्ञान कि यह वही व्यक्ति या वस्तु विशेष है जिसी मैं पहले से जानता हूँ । देखने पर यह जान लेने की क्रिया या भाव कि यह अमुक व्यक्ति या वस्तु है । जैसे,—गवाह मुलजिमों की पहचान न कर सका । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
२. भेद या विवेक करने की क्रिया या भाव । किसी के गुण, मूल्य या योग्यता जानने की क्रिया या भाव । जैसे,—(क) तुम भले बुरे की पहचान नहीं कर सकते । (ख) जवा- हिरात की पहचान जौहरी कर सकता है ।
३. पहचानते की सामग्री । किसी वस्तु से संबंध रखनेवाली ऐसी बातें जिनकी सहायता से वह अन्य वस्तुओं से अलग की जा सके । किसी वस्तु की विशेषता प्रकट करनेवाली बातें । लक्षण । निशानी । जैसे,—(क) मुझे उनके मकान की पहचान बताओ तो मौं वहाँ जा सकता हूँ । (ख) अगर वह कमीज तुम्हारी है तो इसकी कोई पहचान बताओ ।
४. पहचानने की शक्ति या वृत्ति । अंतर या भेद समझने की शक्ति । एक वस्तु को दूसरी वस्तु अथवा वस्तुओं से पृथक् करने की योग्यता । किसी वस्तु का गुण, मूल्य अथवा योग्यता समझने की शक्ति । विवेक । तमीज । जैसे,—(क) तुममें खोटे खरे की पहचान नहीं है । (ख) तुममें आदमी की पहचान नहीं हैं ।
५. जान पहचान । परिचय । (क्व॰) । जैसे,—(क) हमारी उनकी पह- चान बिलकुल नई है । (ख) तुम्हारी पहचान का कोई आदमी हो तो उससे मिलो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पहचान" आता है (15)
तमीज भले और बुरे को पहचानने की शक्ति । विवेकअंजनता पहचानशनाख्त पहचान । परख । दे॰ 'शिनाख्त'सहदानी पु संज्ञा स्त्री॰ निशानी । पहचान । चिह्नसहिदान पु † संज्ञा पुं॰ चिह्न । पहचान । निशानशिनाख्त यह निश्चय कि अमुक वस्तु या व्यक्ति यही है । पहचान । जैसे,—तुम अपने माल…सहिजानी पु † संज्ञा स्त्री॰ निशानी । चिह्न । पहचानसहिदानी पु † संज्ञा स्त्री॰ चिह्न । पहचान । निशानप्रत्यभिज्ञान सदृश वस्तु को देखकर किसी पहले देखी हुई वस्तु का स्मरण हो आना । स्मृति …परख गुणदोष स्थिर करने के लिये अच्छी तरह देखभाल । जाँच । परीक्षा । जैसे,— अ…लखाइ पु संज्ञा स्त्री॰लखाउ पु संज्ञा पुं॰अलामत लक्षण । निशान । चिह्ननिशानी सज्ञा स्त्री॰चिन्हानी † संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें