🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:20:32 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाई
pāī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाई १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पाद, हिं॰ पाय]
१. किसी एक ही निश्चित घेरे या मंडल में नाचने या चलने की क्रिया । मंडल घूमना । गोड़ापाही । उ॰—नीर के निकट रेणु रंजित लसै यो तट एक पट चादर की चाँदनी बिछाई सी । कहैं पदमाकर त्यौं करत कलोल लोक आवरत पूरे राजमंडल की पाई सी ।—पद्माकर (शब्द॰) । ष
२. पतली छड़ियों या बेतों का बना हुआ जोलाहों का एक ढाँचा जिसपर ताने के सूत को फैलाकर उसे खूब माजते हैं । टिकठी । अड्डा । मुहा॰—पाई करना = पाई पर फैले हुए ताने को कूँची से माँजना ।
३. घोड़ों की एक बीमारी जिसमें उनके पैर सूज जाते हैं और वे चल नहीं सकते ।
४. एक पुराना छोटा सिक्का जो आने का १२वाँ, या एक पैसे का तीसरा भाग होता था ।
५. एक पैसा । (क्व॰) ।
६. छो़टी सीधी लकीर जो किसी संख्या के आगे लगाने से इकाई का चतुर्थांश प्रकट करती है, जैसे ४ । से चार ओर एक इकाई का चौथा भाग, अर्थात् सवा चार ।
७. दीर्घ आकार सूचक मात्रा जिसे अक्षर को दीर्घ करने के लिये लगाते है, जैसे,—क से का, द से दा ।
८. छोटी खड़ी रेखा जो किसी वाक्य के अंत में पूर्ण विराम सूचित करने के लिये लगाई जाती है ।
पाई २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पाया ( = पाई कीड़ा)] एक छोटा लंबा कीड़ा जो घुन की तरह अन्न को, विशेषतः धान को, खा जाता अथवा खराब कराता है और उसे जमने योग्य नहीं रहने देता । क्रि॰ प्र॰—लगना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पाई" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें