🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:26:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाखंडी
pākhaṃḍī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाखंडी वि॰ [सं॰ पाखण्डिन्]
१. वेदविरुद्ध आचार करनेवाला । वेदाचार का खंडन या निंदा करनेवाला । विशेष—पद्मपुराण में लिखा है कि जो नारायण के अतिरिक् त अन्य देवता को भी वंदनीय कहता है, जो मस्तक आदि में वैदिक चिन्हों को धारण न कर अवैदिक चिह्नों को धारण करता हैं, जो वेदाचार को नहीं मानता, जो सदा अवैदिक कर्म करता रहता है, जो वानप्रस्थाश्रमी न होकर जटावल्कल धारण करता है, जो ब्राह्मण होकर हरि के अत्यंत प्रिय शंख, चक्र, उर्ध्वपुंड्र आदि चिह्न धारण नहीं करता, जो बिना भक्ति के वैदिक यज्ञ करता है, जीवहिंसक, जीवभक्षक, अप्रशस्त दान लेनेवाला, पुजारी, ग्रामयाजक (पुरोहित), अनेक देवताओं की पूजा करनेवाला, देवता के जूठे वा श्राद्ध के अन्न पर पेट पालनेवाला, शूद्र के से कर्म करनेवाला, निषिद्ध पदार्थों को खानेवाला, लोभ, मोह आदि से युक्त, परस्त्रीगामी, आश्रयधर्म का पालन न करनेवाला, जो ब्राह्मण सभी वस्तुओं को खाता या बेचता हो, पीपल, तुलसी, तीर्थस्थान आदि की सेवा न करनेवाला, सिपाही, लेखक, दूत, रसोइया आदि के व्यवसाय और मादक पदार्थों का सेवन करनेवाला ब्राह्मण पाखंडी है । पाखँडी के साथ उठना बैठना, उसके घर जल पीना या भोजन करना विशेष रूप से निषिद्ध है । यदि किसी प्रकार एक बार भी इस निषेध का उल्लंघन हो जाय तो परम वैष्णव भी इस पाप से पाखंडी हो जायगा । मनुस्मृति के मत से पाखंडी का वाणी से भी सत्कार करे और राजा उसे अपने राज्य से निकाल दे ।
२. बनावटी धार्मिकता दिखानेवाला । जो बाहर के परम धार्मिक जान पड़े पर गुप्त रीति से पापाचार में रत रहता हो । कपटा- चारी । बगलाभगत ।
३. दूसरों को ठगने के निमित्त अनेक प्रकार के आयोजन करनेवाला । ठग । धोखेबाज । धूर्त ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पाखंडी" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें