🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:35:55 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाणिनि
pāṇini
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाणिनि संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक प्रसिद्ध मुनि जिन्होंने अष्टाध्यायी नामक प्रसिद्ध ब्याकरण ग्रंथ की रचना की । पेशावर के समीपवर्ती शालातुर (सलात्) नामक ग्राम इनका जन्मस्थान माना जाता है । इनकी माता का नाम दाक्षी और दादा का देवल था । मा्ता के नाम पर इन्हें 'दाक्षीपुत्र' या 'दाक्षेय' तथा ग्राम के नाम पर 'शालातुरीय' कहते हैं । आहिक, प्राणिन, शालंकी आदि इनके और भी कई नाम हैं । इनके समय के विषय में पुरातत्वज्ञों में मतभेद है । भिन्न भिन्न विद्वानों नें इन्हें ईसा के पाँच सौ, चार सौ और तीन सौ वर्ष पहले का माना है । किसी किसी के मत से ये ईसा की दूसरी शताब्दी में विद्यमान थे । अधिकतर लोगों ने ईसा के पूर्व चौथी शताब्दी को ही आपका समय माना है । प्रसिद्ध पुरातत्वज्ञ और विद्वान् डाय सर रामकृष्ण भांडारकर भी इसी मत के पोषक हैं । पाणिनि के पहले शाकल्य , वाभ्रव्य, गालव, शाकटायन आदि आचार्यों ने संस्कृत ब्याकरणों की रचना की थी; पर उनके व्याकरण सर्वांगसुंदर तो क्या पूर्ण भी न थे । इन्होंने बडे़ परिश्रम से सब प्रकार के वैदिक और अपने समय तक प्रचलित सब शब्दों को इकट्ठा कर उनकी व्युत्पत्ति तथा रुप आदि के व्यापक नियम बनाए । इनकी 'अष्टाध्यायी' इतनी उत्तम और सर्वांगसुंदर बनी कि आज प्रायः ढाई हजार वर्षों से व्याकरण विषय पर संस्कृत में जो कुछ लिखा गया प्रायः उसी के भाष्य, टीका या ब्याख्यान के रुप में लिखा गया; एकाध को छोड़कर किसी वैयाकरण को नया ग्रंथ बनाने की आवश्यकता नहीं जान पडी । अष्टाध्यायी इनके प्रकांड शब्द-शास्त्र-ज्ञान और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है । संस्कृत ऐसी भाषा के व्याकरण को जितने संक्षेप में इन्होंने निबटाया है उसे देखकर शब्दशास्त्रज्ञों को दाँतों उँगली दबानी पड़ती है । अष्टाध्यायी के अतिरिक्त 'शिक्षासूत्र', 'गणपाठ', 'धातुपाठ' और 'लिंगानु- शासन' नामक पुस्तकों की भी इन्होंने रचना की है । राज- शेखर आदि कई कवियों ने 'जांबवतीविजय' नामक पाणिनि के एक काव्य का भी उल्लेख किया है जिससे उद्धृत श्लोक इधर उधर मिलते हैं । ह्वेनसांग ने इनकी व्याकरणरचना के विषय में लिखा है कि प्राचीन काल में विविध ऋषियों के आश्रमों में विविध वर्णमालाएँ प्रचलित थीं । ज्यों ज्यों लोगों की आयुमर्यादा घटती गई त्यों त्यों उनके समझने और याद रखने में कठिनाई होने लगी । पाणिनि को भी इसी कठिनाई का सामना करना पडा़ । इसपर उन्होंने एक सुश्रृँखलति और सुब्यव- स्थित शब्दशास्त्र बनाने का निश्चय किया । शब्दविद्या की प्राप्ति के लिये उन्होंने शंकर का आराधन किया जिसपर उन्होंने प्रकट होकर यह विद्या उन्हें प्रदान की । घर आकर पाणिनि ने भगवान् शंकर से पढी हुई विद्या को पुस्तक रुप में निबद्ध किया । तत्कालीन राजा ने उनके ग्रंथ का ब़डा आदर किया । राज्य की समस्त पाठशालाओं में उसके पठन- पाठन की आज्ञा की और घोषणा की कि जो कोई उसे आदि से अंत तक पढेगा उसे एक सहस्र स्वर्णमुद्राएँ इनाम दी जायँगी । इनके बिषय में एक कथा यह भी प्रसिद्ध है कि एक बार ये जंगल में बैठे हुए अपने शिष्यों को पढा़ रहे थे । इतने में एक जंगली हाथी आकर इनके और शिष्यों के बीच से होकर निकल गया । कहते हैं, यदि गुरु और शिष्य के बीच में से जंगली हाथी निकल जाय तो बारह वर्ष का अनध्याय हो जाता है— १२ वर्ष तक गुरु को अपने शिष्यों को न पढा़ना चाहिए । इसी कारण इन्होंने बारह वर्ष के लिये शिष्यों को पढा़ना छोड़ दिया और इसी बीच में अपने प्रसिद्ध ब्याकरण की रचना कर डा़ली ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाणिनि m. (according to Pāṇ. iv, 1, 95 patr. fr. पाणिन) N. of the most eminent of all native Sanskṛt grammarians (he was the author of the अष्टाध्यायी and supposed author of sev. other works, viz. the Dhātu-pāṭha, Gaṇa-pātha, Liṅgānuśāsana and Śikṣā; he was a Gāndhāra and a native of Śalātura, situated in the North-West near Attok and Peshawar [see iv, 3, 94 and Śālāturīya]; he lived after Gautama Buddha but B.C. and is regarded as an inspired Muni; his grandfather's name was Devala and his mother's Dākṣi [see s.v. and Dākṣeya])
of a poet (by some identified with the grammarian).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (615,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाणिनिः N. of a celebrated grammarian who is considered as an inspired muni, and is said to have derived the knowledge of his grammar from Śiva.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0691-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाणिनि पु० पणिनो यून्यपत्यम् अण् ततः यूनि इञ् न टिलोपः । पाणिनिनामके मुनौ “येनाक्षरसंमास्ना- यमधिगम्य महेश्वरात् । कृत्स्नं व्याकरणं चक्रे तस्मै पाणिनये नमः” शेखरः । स च अष्टाध्यायीरूपसूत्रपाठं गणपाठं घातुपाठं लिङ्गानुशासनं शिक्षारूपं च ग्रन्थप- ञ्चकं चकार । पाणिनिमतञ्च सर्वदर्शनसंग्रहे दर्शितं ततो दिङ्मात्रं प्रदर्श्यते ते । “भवति च च्याकरणशास्त्रस्य शब्दानुशासनं प्रयोजनं (तस्य तदुद्देशेन प्रवृत्तेः तत्प्रयोजनत्वम्) यथा स्वर्गोद्देशेन प्रवृ- त्तस्य यागस्य स्वर्गः प्रयोजनं तस्मात् शब्दानुशिष्टिः सं- स्कारपदवदनीया शब्दानुशासनस्य प्रयोजनम् । नन्वेवम- प्याभमतं प्रयोजनं न लभ्यते तदपायाभावात् । अथ प्रति- [] पदपाठ एवाभ्युपाय इति मन्येथाः तर्हि स ह्यनभ्यु- पायः शब्दानां प्रतिपत्तौ प्रतिपदपाठो भवेत् शब्दाप- शब्दभेदेनानन्त्याच्छब्दानाम् एवं हि समाम्नायते “वृह- स्पतिरिन्द्राय दिव्यं वर्षसहस्रं प्रतिपदपाठविहितानां शब्दानां शब्दपारायणं प्रोवाच नान्तं जगाम” वृहस्प- तिश्च प्रवक्ता इन्द्रोऽध्येता दिव्यं वर्षसहस्रमध्ययनकालः न च पारावाप्तिरभूत् किमुताद्य यश्चिरं न जीवति अधीतबोधाचरणप्रचारणैश्चतुर्भिरुपायैर्विद्योपयुक्ता भ- वति । तत्राध्ययनकालेनैव सर्वमायुरुपयुक्तं स्यात्तस्मादन- भ्युपायः शब्दानां प्रतिपत्तौ प्रतिपदपाठ इति प्रयोजनं न सिद्ध्येदिति चेन्मैवं शब्दप्रतिपत्तेः प्रतिपदपाठ- साध्यत्वानङ्गीकारात् प्रकृत्यादिविभागकल्पनावत्सु ल- क्ष्येषु सामान्यविशेषरूपाणां लक्षणानां पर्जन्यवत् सकृदेय प्रवृत्तौ बहूनां शब्दानामनुशासनोपलम्भाच्च तथाहि कर्मण्यण्, इत्येकेन सामान्यरूपेण लक्षणेन कर्मोपपदाद्धा- तुमात्रादण्प्रत्यये कृते कुम्भकारः काण्डलाव इत्यादीनां बहूनां शब्दानामनुशासनमुपलभ्यते एवमातोऽनुपसर्गेक इति । प्रतिपदपाठस्याशक्यत्वप्रतिपादनपरोऽर्थवादः । नन्व- न्येष्वप्यङ्गेषु सत्सु किमित्येतदेवाद्रियते । उच्यते प्रधा- नञ्च षट्स्वङ्गेषु व्याकरणम् । प्रधाने च कृतो यत्नः फल- वान् भवति । तदुक्तम् “आसन्नं ब्रह्मणस्तस्य तपसामुत्तमं तपः । प्रथमं छन्दसामङ्गमाहुर्व्याकरणं बुधाः” इति । तस्मात् व्याकरणशास्त्रस्य शब्दानुशासनं भवति साक्षात् प्रयोजनं पारम्पर्य्येण तु वेदरक्षादीनि । अतएवोक्तं भगवता भाष्यकारेण “रक्षोहागमलघ्वसन्देहाः प्रयोज- नमिति” साधुशब्दप्रयोगवशादभ्युदयोऽपि भवति तथाच कथितं कात्यायनेन “शास्त्रपूर्वके प्रयोगेऽभ्युदयस्तत्तुल्यं वेदशब्देनेति” । अन्यैरप्युक्तम् “एकः शब्दः सम्यग्ज्ञातः सुष्ठु प्रयुक्तः स्वर्गे लोके कामधुग्भवतीति” । तथा “नाकमिष्टसुखं यान्ति सुयुक्तैर्बद्धवाग्रथैः । अथ पत्- काषिणो यान्ति ये चोत्क्रमणाभाषिणः” । “नन्वचेतनस्य शब्दस्य कथमीदृशं सामर्थ्यमुपपद्यत इति चेन्मैवं म- म्येथाः महता देवेन साम्यश्रवणात् तदाह श्रुतिः “चत्वारि शृङ्गा त्रयो अस्य पादा द्वे शीर्षे सप्त हस्तासो अस्य । त्रिधा बद्धो वृषभो सोरवीति महो देवो मत्याँ आविवेश” । व्याचकार च भाष्यकारः “चत्वारि शृ- ङ्गाणि चत्वारि पदलातानि नामाख्यातोपसर्गनिपाताः, त्रयो अस्य पादाः लडादिविषयाः त्रिधा भूतभविष्य- [] द्वर्त्तमानकालाः । द्वे शोर्षे द्वौ नित्यानित्यात्मानौ नित्यः कार्यश्च व्यङ्ग्यव्यञ्जकभेदात्, सप्तहस्तासो अस्य तिडा सह सप्त सुब्विभक्तयः, त्रिधा बद्धः त्रिषु स्थानेषु उरसि कण्ठे शिरसि च वद्ध, वृषभ इति प्रसिद्धवृषभत्वेन रूपणं क्रियते वर्षणाद्वर्षणञ्च ज्ञानपूर्वकानुष्ठानेन फलप्रदत्वं, रोरवीति शब्दं करोति रौतिः शब्दकर्म्मा । इह शब्द- शब्देन प्रपञ्चो विवक्षितः । महौ देवो मर्त्याँ आव
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पाणिनि" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें