🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:27:18 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाशुपत
pāśupata
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
अगस्त्य (बक-पुष्प) के नाम (2.4.81) शिवमल्ली · एकाष्ठील · बुक · वसु
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाशुपत १ वि॰ [सं॰]
१. पशुपति संबंधी । शिवसंबधी ।
२. पशुपति का ।
३. शिव द्वारा प्रदत्त (को॰) ।
४. शिवकथित (को॰) ।
पाशुपत २ संज्ञा पुं॰
१. पशुपति या शिव का उपासक । एक प्रकार का शैव ।
२. शिव का कहा हुआ तंत्रशास्त्र ।
३. अथर्ववेद का एक उपनिषद ।
४. वक पुष्प । अगस्त का फूल ।
पाशुपत दर्शन संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक सांप्रदायिक दर्शन जिसका उल्लेख सर्वदर्शनसंग्रह में है । इसे नकुलीश पाशुपति दर्शन भी कहते हैं । विशेष— इस दर्शन में जीव मात्र की 'पशु' संज्ञा है । सब जीवों के अधीश्वर पशुपति शिव हैं । भगवान् पशुपति ने बिना किसी कारण, साधन या सहायता के इस जगत् का निर्माण किया, इससे वे स्वतंत्र कर्ता हैं । हम लोगों से भी जो कार्य होते हैं उनके भी भूल कर्ता परमेश्वर ही हैं, इससे पशुपति सब कार्यों के करण स्वरुप हैं । इस दर्शन में मुक्ति दो प्रकार की कही गई है : एक तो सब दुःखों की अत्यंत निवृत्ति, दुसरी पार- मैश्वर्य प्राप्ति । और दार्शनिकों ने दुःख की अत्यंत निवृत्ति को ही मोक्ष कहा है । किंतु पाशुपत दर्खन कहता है कि केवल दुःख की निवृत्ति ही मुक्ति नहीं हैं, जबतक साथ ही पारमैश्वर्यप्राप्ति भी न हो तबतक केवल दुःखनिवृत्ति से क्या ? पारमैश्वर्य मुक्ति दो प्रकार की शक्तियों की प्राप्ति है— दृक् शक्ति और क्रिया शक्ति । दृक् शक्ति द्वारा सब वस्तुओं और विषयों का ज्ञान हो जाता है, चाहे वे सूक्ष्म से सूक्ष्म, दूर से दूर, व्यवहित से व्यवहित हों । इस प्रकार सर्वज्ञता प्राप्त हो जाने पर क्रिया शक्ति सिद्ध होती है जिसके द्वारा चाहे जिस बात की इच्छा हो वह तुरंत हो जाती है । उसकी इच्छा की देर रहती है । इन दोनों शक्तियों का सिद्ध हो जाना ही पारमैश्वर्य मुक्ति है । पूर्णप्रज्ञ आदि दार्शनिकों तथा भक्तों का यह कहना कि भग- बद्दासत्व की प्राप्ति ही मुक्ति है, विडंबना मात्र है । दासत्व किसी प्रकार का हो, बंधन ही है, उसे मुक्त (छुटकारा) नहीं कह सकते । इस दर्शन में प्रत्यंक्ष, अनुमान और आगम ये तीन प्रमाण माने गए हैं । धर्मार्थसाधक व्यापार को विधि कहते हैं । विधि दो प्रकार की होती है— 'व्रत' और 'द्वार' । भस्मस्नान, भस्म- शयन, जप, प्रदक्षिणा, उपहार आदि को व्रत कहते हैं । शिव का नाम लेकर ठहाकर हँसना, गाल बजाना, गाना, नाचना, जप करना आदि 'उपहार' हैं । व्रत सबके सामने न करना चाहिए । 'द्वार' के अंतर्गत क्राथन, स्पंदन, मंदन, श्रृंगारण, अतित्करण और अवितदभाषण है । सुप्त न होकर भी सुप्त के से लक्षण प्रदर्शन को क्राथन; जैसे हवा के धक्के से शरीर झोंके खाता है उसी प्रकार झोंके खिलाने को स्पंदन; उन्नत्त के समान लड़खडा़ते हुए पैर रखने को मंदन, सुंदरी स्त्री देख वास्तव में कामार्त न होकर कामुकों की सी चेष्टा करने को श्रृंगारण; अनिवेकियों के समान लोकनिंदित कर्मों की चेष्टा को अवितत्करण तथा अर्थहीन और व्याहत शब्दों के उच्चारण को अवितदभाषण कहते हैं । चित्त द्वारा आत्मा और ईश्वर के संबंध का नाम 'योग' है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाशुपत mf(ई)n. relating or sacred to or coming from Śiva Paśu-pati, MBh.; Kāv. &c.
पाशुपत m. a follower or worshipper of Ś˚ P˚, Kathās.; Rājat. (cf. RTL. 59)
Agati Grandiflora, L.
Getonia Floribunda, L.
पाशुपत n. = -ज्ञान, MBh. N. of a celebrated weapon given by Śiva to Arjuna, MBh. iii, 1650 &c.
of a place sacred to Śiva Paśu-pati, Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (623,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पाशुपत a. (ती f.) [पशुपतेरिदं अण्] Coming from or relating or sacred to Paśupati. --तः 1 A follower and worshipper of Śiva. --2 A follower of the doctrines of Paśupati. --तं The Pāśupata doctrines; (for the Pāśupata doctrines, see Sarva. S.). --Comp. --अस्त्रं N. of a missile presided over by पशुपति or Śiva (which Arjuna acquired from Śiva).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0699-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाशुपत त्रि० पशुपतिर्देवताऽस्य तस्येदं तेन प्रोक्तम् वा अश्वपत्या० अण् । १ पशुपतिदेवताके अस्त्रादौ २ तद्दैवते हविरादौ ३ पशुपतिसम्बन्धिनि ४ तेनोपदिष्टे शास्त्रभेदे न० तन्मतं पशुपतिशब्दे दर्शितम् । ५ वकवृक्षे पु० मेदि० तस्य तत्प्रियत्वात्तथात्वम् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4323,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पाशुपतः, पुं, (पशुपतिर्देवतास्येति । “सास्य देवता ।” ४ । २ । २४ । इति अण् ।) वक- पुष्पम् । (अस्य पर्य्यायो यथा, भावप्रकाशे । १ । १ । “शिवमल्ली पाशुपत एकाष्ठीलो वुको वसुः ॥”) पशुपत्यधिदैवतः । तद्भक्तः । इति मेदिनी । ते, २११ ॥ (क्ली, तन्त्रशास्त्रविशेषः । यथा, कूर्म्म- पुराणे १४ अध्याये । “एवं सम्बोधितो रुद्रो माधवेन मुरारिणा । चकार मोहशास्त्राणि केशवोऽपि शिवेरितः ॥ कापालं नाकुलं वामं भैरवं पूर्व्वपश्चिमम् । पञ्चरात्रं पाशुपतं तथान्यानि सहस्रशः ॥” अथर्व्ववेदान्तर्गतोपनिषद्विशेषः । यथा, मुक्ति- कोपनिषदि । “सावित्र्यात्मा पाशुपतं परब्रह्मावधूतकम् ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-133-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पाशुपत" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें