🕉️ 20 November 2026, Friday · 03:43:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पिंगला
piṃgalā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
(ऐरावत, पुण्डरीक, वामन, कुमुद, अंजन,) पुष्पदन्त, सार्वभौम और सुप्रतीक (1.3.6) पुष्पदन्त · सार्वभौम · सुप्रतीक · उनकी · कपिला · अनुपमा
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पिंगला संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पिङ्गला]
१. हठ योग और तंत्र में जो तीन प्रधान नाड़ियाँ मानी गई हैं उनमें से एक । विशेष—दस नाड़ियों में से इला, पिंगला और सुषुम्ना ये तीन प्रधान मानी गी हैं । शरीर के बाँएँ बाग में पिंगला नाड़ी होती है । ये तीनों क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और शिव स्वरुपिणी हैं । तंत्रसार में लिखा है, इला नाड़ी में चंद्र और पिंगला नाड़ी में सुर्य का निवास रहता है । जिस समय पिंगला नाड़ी कार्य करती है उस समय साँस दाहिने नथने से निकलती है । प्रणतोषिणी में बहुत से कार्य गिनाए गए हैं जो यदि पिंगला नाड़ी के कार्यकाल में किए जायँ तो शुभ फल देते हैं—जैसे, कठिन विषयों का पठनपाठन, स्त्रीप्रसंग, नाव पर चढ़ना, सुरापान, शत्रु के नगर ढाना, पशु, बेचना, जुई खेलना, इत्यादि ।
२. लक्ष्मी का नाम ।
३. गोरोचन ।
४. शीशम का पेड़ ।
५. एक चिड़िया ।
६. राजनीति ।
७. दक्षिण दिग्गज की स्त्री ।
८. एक धातु । पीतल (को॰) ।
९. एक वेश्या का नाम । विशेष—इसकी कथा भागवत में इस प्रकार है । विदेह नगर में पिंगला नाम की एक वेश्या रहती थी । उसने एक दिन एक सुंदर धनिक को जाते देखा । उसके लिये वह बेचैन हो उठी पर वह न आया । रात भर वह उसी की चिंता में पड़ी रही । अंत में उसने विचार किया कि मैं कैसी नासमझ हुँ कि पास में कांत रहते दुर के कांत के लिये मर रही हुँ । इस प्रकार उसे यह ज्ञान हो गया कि आशा ही सारे दुःखों का मुल है । जिन्होंने सब प्रकार की आशा छोड़ दी है वे ही सुखी हैं । उसने भगवान् के चरणों में चित्त लगाया और शांति प्राप्त की । महाभारत में भी जहाँ भीष्म ने युधिष्ठिर को मोक्ष धर्म का उपदेश किया है वहाँ इस पिंगला वेश्या का उदाहरण दिया है । सांख्यसुत्र में भी 'निराशः सुखी पिंगलावत्' आया है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पिङ्गला (आ), f. a species of bird, L.
a kind of owl, Var.
Dalbergia Sissoo, L.
= कर्णिका, L.
a kind of brass, L.
a partic. vessel of the body (the right of 3 tubular vessels which according to the Yoga philosophy are the chief passages of breath and air; cf. ChUp. viii, 6, 1)
a kind of yellow pigment (= गो-रोचना), L.
N. of Lakṣmī, Gal.
of a courtezan who became remarkable for her piety, MBh.
of the female elephant of the South quarter, L.
of an astrological house or period, W.
heart-pea, W.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (625,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पिङ्गला स्त्री १ वेश्याभेदे संज्ञायां कन् । कापि अतैत्त्वम् । पिङ्गलिका बलाकायां त्रिका०
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4325,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पिंगला" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें