🕉️ 22 November 2026, Sunday · 04:26:07 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पिचकारी
picakārī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पिचकारी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पिचकना] एक प्रकार का नलदार यंत्र जिसका व्यवहार जल या किसी दुसरे तरल पदार्थ को (नल में) खींचकर जोर से किसी ओर फेंकने में होता है । विशेष—पिचकारी साधारणत: बाँस, शीशे, लोहे, पीतल टीन आदि पदार्थों की बनाई जाती है । इसमें एक लंबा खोखला नल होता है जिसमें एक ओर बहुत महीन छेद होता है और दुसरी ओर का मुँह खुला रहता है । इस नल में एक डाट लगा दी जाती है जिसके ऊपर उसे आगे पीछे हटाने या बढ़ाने के लिये दस्ते समेत कोई छड़ लगी रहती है । जब पिचकारी का बारीक छेदवाला सिरा पानी अथवा किसी दुसरे तरल पदार्थ में रखकर दस्ते की सहायता से भीतरवाली डाट को ऊपर की ओर खींचते हैं तब नीचे के बारीक छेद में से तरल पदार्थ उस नल में भर जाता है और जब पीछे से उस डाट को दबाते हैं तब नल में भरा हुआ तरल पदार्थ जोर से निकलकर कुछ दुरी पर जा गिरता है । साधारणतः इसका प्रयोग होलियों में रंग अथवा महफिलों में गुलाब जल आदि छोड़ने के लिये होता है परंतु आजकल मकान आदि धोने और आग बुझाने के लिये बड़ी बड़ी पिचकारियों और जख्म आदि धोने के लिये छोटी पिचकारियों का भी उपयोग होने लगा है । इसके अतिरिक्त इधर एक ऐसी पिचकारी चली है जिसके आगे एक छेददार सुई लगी होती है । इस पिचकारी की सुई की शरीर के किसी अंग में जरा सा चुभाकर अनेक रोगों की औषधों का रक्त या मांसपेशी में प्रवेश भी कराया जाता है । क्रि॰ प्र॰—चलाना । —छोड़ना । —देना । —मारना ।—लगाना । मुहा॰—पिचकारी छुटना या निकलना = किसी स्थान से किसी तरल पदार्थ का बहुत वेग से बाहर निकलना । जैसे, सिर से लहु की पिचकारी छुटना । पिचकारी छोड़ना = किसी तरल पदार्थ को वेग से पिचकारी की भाँति बाहर निकलना । जैसे, पान खाकर पीक की पिचकारी छोड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पिचकारी" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें