🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:09:36 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पित्ता
pittā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पित्ता संज्ञा पुं॰ [सं॰ पित्त]
१. जिगर में वह थैली जिसमें पित्त रहता है । पित्ताशय । विशेष विवरण के लिये दे॰ पित्ताशय । मुहा॰—पित्ता उबलना = दे॰ 'पित्ता खौलना' । पित्ता खौलना = बड़ा क्रोध आना । मिजाज भड़क उठना । जैसे—तुम्हारी बातें सुनकर तो उसका पित्ता खौल गया । विशेष—पित्त का नाम अग्नि तथा तेज मी है, इन्हीं कारणों से इन मुहावरों की उत्पात्ति हुई है । पित्ता उबलना, पित्ता खौलना, आदि पित्त उबलना या पित्त खौलना का लक्षणा- त्मक रूप है । पित्ता निकालना † ‡ = काम कराके अथवा और किसी प्रकार से किसी को अत्यंत पीड़ित करना । बहुत अधिक परिश्रम का काम कराना । पित्ता पानी करना = बहुत परिश्रम करना । जान लड़ाकर काम करना । अति कठोर प्रयास करना । जैसे,—इस काम में बड़ा पित्ता पानी करना पड़ेगा । पित्ता मरना = कुद्ध या उत्तेजित होने की आदत छूट जाना । गुस्सा न रह जाना । जैसे,—अब उसका पित्ता बिलकुल मर गया । पित्ता मारना = (१) क्रोध दबाना । क्रोध होने पर चित्त शांत रखना । सहना । उत्तेजना को दबा रखना । जब्त करना । जैसे,—मैं पित्ता मारकर रह गया नहीं तो अनर्थ हो जाता । (२) बिना उदविग्न हुए या ऊबे कोई कठिन काम करते रहना । कोई अरुचिकर या कठिन काम करने में न ऊबना । जैसे,—जो बड़ा पित्ता मारे वह इस काम को कर सकता है । पित्तमार काम = वह काम जो रुचिकर न हो । अरुचिकर और कठिन काम । कर्ता को उबा देनेवाला काम । मन मारकर किया जानेवाला काम ।
२. हिम्मत । साहस । हौसला । जैस,---उसका कितना पित्ता है जो दो दिन भी तुम्हारे मुकाबले ठहर सके ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पित्ता" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें