🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:29:01 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीछा
pīchā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीछा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पश्चात्, प्रा॰ पच्छा]
१. किसी व्यक्ति या वस्तु का वह भाग जो सामने की विरुद्ध दिशा में हो । किसी व्यक्ति या वस्तु के पीछे की ओर का भाग । पश्चात्- भाग । पुश्त । 'आगा' का उलटा । जैसे,— (क) इस इमारत का आगा जितना अच्छा बना है उतना अच्छा पीछा नहीं बना है । (ख)त इस अँगरखे का पीछा ठीक नहीं है । मुहा॰— पीछा दिखाना = (१) भागना । हारकर घर का रास्ता लेना । पीठ दिखाना । जैसे,— कुल दो ही घंटे की लड़ाई के बाद शत्रु ने पीछा दिखाया । (२) दे॰ 'पीछा देना' । पीछा देना = किसी काम में पहले साथ देकर फिर किनारा करना । पीछे जाना । मौके पर हट जाना या धोखा देना । पहले भरोसा दिलाकर पीछे सहायता न देना । पीछा भारी होना = (१) पीछे की ओर शत्रु का होना । पीछे की ओर से भय या खतरा होना । (२) कुमुक आ जाने से सेना का पश्चात् भाग सबल हो जाना ।
२. किसी घटना का पश्चातवर्ती काल । किसी घटना के बाद का समय । जैसे,— (क) ब्याह का पीछा है, इसी से हाथ इतना तंग है । (ख) इतने बडे़ रईस (की मृत्यु) का पीछा है, हजारों रुपए लग जाएँगे ।
३. पीछे पीछे चलकर किसी के साथ लगे रहने का भाव । जैसे,— (क) बडे़ का पीछा है, कुछ न कुछ दे ही जायगा । (ख) चार साल तक इस साधु का पीछा किया पर इसने कुछ भी न बताया । मुहा॰— पीछा करना = (१) किसी के पीछे पीछे जाना या फिरा करना । हर समय किसी के साथ या समीप बना रहना । कोई काम निकालने के लिये या किसी आशा से किसी के साथ लगे रहना । (२) अनिच्छुक व्यक्ति से कोई काम कराने के लिये अत्यंत आग्रह करते रहना । किसी बात के लिये किसी को तंग या दिक करना । गले पड़ना । जैसे,— अब तो तुम इस काम के लिये मेरा पीछा न करते तो मैं तुम्हारा बड़ा उपकार मानता । (३) किसी को पकड़ने, मारने या भगाने आदि के लिये उसके पीछे पीछे चलना । खदेड़ना । पीछा छुड़ाना = (१) पीछा करनेवाले से छुटकारा प्राप्त करना । किसी बात के आग्रह से, तंग या दुःखी करनेवाले से अपने आपको दूर कर लेना । गले पडे़ हुए व्यक्ति से जान छुड़ाना । जैसे,— बड़ी कठिनाई से इस आदमी से पीछा छुड़ाया है । (२) अप्रिय या इच्छाविरुद्ध संबंध का अंत करना । दुःखदायी संबंध से छुटकारा प्राप्त करना । दुःखद प्रतीत होनेवाले कार्य को समाप्त कर सकना या कर लेना । जैसे,— किसी आशंका से पीछा छुड़ाना, किसी काम से पीछा छुड़ाना । पीछा छूटना = (१) पीछा करनेवाले से छुटकारा मिलना । अप्रिय साथ का कष्ट दूर होना । गले पडे़ हुए का साथ छूटना । पिंड छूटना । जान छूटना । (२) अप्रिय कार्य या संबंध से छुटकारा मिलना । दुःखद वस्तु का अंत या समाप्ति होता । रिहाई मिलना । पीछा छोड़ना = (१) पीछा करने का काम बंद करना । किसी आशा या प्रयोजन से किसी के साथ फिरना बंद करना । सहारा छोड़ना । (२) किसी बात के लिये किसी से अत्यंत आग्रह करना बंद करना । जान खाना छोड़ना । तंग करना बंद करना । (३) जिस बात में बहुत देर से लगे हों उसे छोड़ देना । पीछा पकड़ना = किसी आशा से किसी का समीपवर्ती, दरबारी या साथी बनना । आश्रय का आकांक्षी बनना । सहारा बनना । जैसे, किसी रईस का पीछा पकड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पीछा" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें