🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:31:35 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीना
pīnā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ पान] किसी तरल वस्तु को घूँट घूँट करके गले के नीचे उतारना । जल या जलसदृश वस्तु को मुँह के द्वारा पेट में पहुँचाना । पैट पदार्थ को मुख द्वारा ग्रहण करना । घूँटना । पान करना । जैसे, पानी पीना, शरबत पीना, दूध पीना आदि । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—डालना ।—लेना ।
२. किसी बात को दबा देना । किसी कार्य के संबंध में वचन या कार्य से कुछ न करना । किसी संबंध में सर्वथा मौन धारण कर लेना । पूर्ण उपेक्षा करना । किसी घटना के संबंध में अपनी स्थिति ऐसी कर लेना जिससे उससे पूर्ण असंबंध प्रकट हो । जैसे,—इस मामले को वह इस प्रकार पी जायगा; ऐसी आशा तो नहीं थी ।
३. (गाली, अपमान आदि पर) क्रोध या उत्तेजना न प्रकट करना । सह जाना । बरदाश्त करना । जैसे,—इस भारी अपमान को वह इस तरह पी गया मानों कुछ हुआ ही नहीं ।
४. किसी मनो- विकार को भीतर ही भीतर दबा देना । मनोभाव को बिना प्रकट किए ही नष्ट कर देना । मारना । जैसे, गुस्सा पीना ।
५. किसी मनोविकार का कुछ भी अनुभव न करना ।
पीना २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पीडन (= पेरना) ] तिल, तीसी आदि की खली । उ॰—बिना विचार विवेक भए सब एकै घानी । पीना भा संसार जाठि ऊपर मर्रानी ।—पलटू॰, भा॰ १, पृ॰ ५९ ।
पीना ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] डाट । डट्टा (लश॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पीना" आता है (18)
धीति पान करने की क्रिया । पीनापीति पीना । पान (वैदिक)तिलकिट्ट तिल की खली । पीनाप्रपीति पीना । पान करनालकब उपाधि । खिताब । पदवी । क्रि॰ प्र॰—देना ।—पीना ।—मिलनाढौकना पीना ।— (अशिष्ट)आहारविहार खाना, पीना, सोना आदि शारिरिक व्यवहार । रहनसहन । यो॰— मिथ्या आहारविहार …पान भक्ष खाने का पदार्थ । भक्ष्य । खाना । भोजनकर्तृवाच्य क्रिया संज्ञा पुं॰ वह क्रिया जिसमें कर्ता का बोध प्रधान रूप से हो, खान…अचना पु क्रि॰ स॰शराब मदिरा । सुरा । वारुणी । मद्य । दारू । विशेष दे॰ 'मदिरा' । क्रि॰ प्र॰—ख…अचवना पु † क्रि॰ स॰सुलफा वह तमाकू जो चिलम में बिना तवा रखे भरकर पिय जाता हैसोखना शोषण करना । रस खींच लेना । चूस लेना । सुखा डालनाखानपान अन्न पानी । आहदाना । भोजन और जलपिद्धना पु क्रि॰ स॰कर्तृप्रधान क्रिया संज्ञा स्त्री॰ वह क्रिया । जिसमें कर्ता प्रधान हो; जैसे,—खाना, …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें