🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:56:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पीसना
pīsanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पीसना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ पेषण]
१. सुखी या ठोस वस्तु को रगड़ या दबाव पहुँचाकर चुर चुर करना । किसी वस्तु को आटे, बुकनी या धुल के रुप में करना । चक्की आदि में दलकर या सिल आदि पर रगड़कर किसी वस्तु को अत्यंत बारीक टुकड़ों में करना । जैसे, गेहुँ पीसना, सुर्खीं पीसना आदि । विशेष—इसका प्रयोग पीसी जानेवाली, पीसनेवाली तथा पीसकर तैयार वस्तुओं के साथ भी होता है । जैसे, गेहुँ पीसना, चक्की पीसना और आटा पीसना ।
२. किसी वस्तु को जल की सहायता से रगड़कर मुलायम और बारीक करना । जैसे, चटनी पीसना, मसाला पीसना, बादाम पीसना, भंग पीसना आदि ।
३. कुचल देना । दबाकर भुरकुस कर देना । पिलापिला कर देना । जैसे,—तुमने तो पत्थर गिराकर मेरी ऊँगली बिलकुल पीस डाली । मुहा॰—किसी (आदमी) को पीसना=बहुत भारी अपकार करना या हानि पहुँचना । नष्टप्राय कर देना । चौपट कर देना । कुचलना । जैसे,—वह उन्हें कुछ नहीं समझता, चुटकी बजाते पीस डालेगा ।
४. कटकटाना । किरकिराना । जैसे, दाँत पीसना ।
५. कड़ी मिहनत करना । कठोर श्रम करना । जान डालना । जैसे,— सारा दिन पीसता हुँ फिर भी काम पुरा नहीं होता ।
पीसना २ संज्ञा पुं॰
१. वह वस्तु जो किसी को पिसने को दी जाय । पीसी जानेवाली वस्तु । जैसे, गेहुँ का पीसना तो इसे दे दो, चने का और किसी को दिया जायागा ।
२. उतनी वस्तु जो किसी एक आदमी को पीसने को दी जाय । एक आदमी के हिस्से का पीसना । जैसे,—तुम अपना पीसना ले जाओ ।
३. किसी एक आदमी के हिस्से या जिम्मे का काम । उतना काम जो किसी एक आदमी के लिये अलग कर दिया गया हो (व्यंग्य में) । मुहा॰—पीसना पीसना=(१) कठिन परिश्रम का काम लगातार करते रहना । (२) किसी साधारण काम करने में देर लगाना या आवश्यकता से अधिक समय लेना । (व्यंग में) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पीसना" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें