🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:33:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पैसा
paisā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पैसा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पाद, प्रा॰ पाय (=चौथाई)+ अंश, प्रा॰ अस, या सं॰ पणांश]
१. ताँबे का सबसे अधिक चलता सिक्का जो पहले आने का चौथा और रुपए का चौसठवाँ भाग होता था । पाव आना । तीन पाई का सिक्का । विशेष—अब स्वतंत्र भारत में दशमिक प्रणाली के सिक्के का प्रचलन हो गया है, जिसमें पैसा दशमिक प्रणाली के आधार पर रुपए का सौवाँ भाग होता है और आजकल यह सिक्का अलमूनियम का होता है ।
२. रुपया पैसा । घन । दौलत । माल । जैसे,—उसके पास बहुत पैसा है । उ॰—साईँ या संसार में मतलब का व्यवहार । जब तक पैसा पास में तबतक हैं सब यार ।—गिरिधर (शब्द॰) । मुहा॰—पैसा उठना = धन खर्च होना । पैसा उठाना =धन व्यर्थ नष्ट करना । फजूलखर्ची करना । पैसा कमाना = धन उपार्जित करना । रुपया पैदा करना । पैसा डुबना =लगा हुआ रुपया नष्ट होना । घाटा होना । पैसा ढो ले जाना= सब धन खींच ले जाना । पैसा धोकर उठाना = किसी देवता की पूजा की मनौती करके अलग पैसा निकालकर रखना । पैसे का पचास होना =अत्यंत साधारण होना । टके मोल बिकना । उ॰—गुरुआ तो सस्ता भया पैसा केर पचास । राम नाम को बेचिके, करै सिष्य की आस ।—कबीर सा॰ सं॰, पृ॰ १५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पैसा" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें