🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:01:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सिक्का
sikkā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सिक्का संज्ञा पुं॰ [अ॰ सिक्कह्]
१. मुहर । मुद्रा । छाप । ठप्पा ।
२. रुपए, पैसे आदि पर की राजकीय छाप । मुद्रित चिह्न ।
३. राज्य के चिह्न आदि से अंकित धातु खंड जिसका व्यवहार देश के लेन देन में हो । टकसाल में ढला हुआ धातु का टुकड़ा जो निर्दिष्ट मूल्य का धन माना जाता है । रुपया, पैसा, अशरफी आदि । मुद्रा । मुहा॰—सिक्का बैठना या जमना = (१) अधिकार स्थापित होना । प्रभुत्व होना । (२) आतंक जमना । प्रधानता प्राप्त होना । रोब जमना । धाक जमना । सिक्का बैठाना या जमाना = (१) अधिकार स्थापित करना । प्रभुत्व जमाना । (२) आतंक जमाना । प्रधानता प्राप्त करना । रोब जमाना । सिक्का पड़ना = सिक्का ढलना ।
४. पदक । तमगा ।
५. माल का वह दाम जिसमें दलाली न शामिल हो । (दलाल) ।
६. मुहर पर अंक बनाने का ठप्पा ।
७. नाव के मुँह पर लगी एक हाथ लंबी लकड़ी ।
८. लोहे की गावदुम पतली नली जिससे जलती हुई मशाल पर तेल टपकाते हैं ।
९. वह धन जो लड़की का पिता लड़के के पिता के पास सगाई पक्की होने के लिये भेजता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सिक्का" आता है (13)
नाणक सिक्का । प्राचीन भारत का सिक्का । यौ॰—नाणकपरीक्षा = सिक्के के खोटे खरे…कैश रुपया पैसा । सिक्का । नगदी । यौ॰—कैशबुक = रोकड़ बहीनकदी रोकड़ । धन । रुपया पैसा । सिक्कामजरूब सिक्का । पणरुपिक सिक्का । रुपयाटंक एक तौल लो चार माशे की होती है । विशेष—कोई कोई इसे तीन माशे या २४ रत्ती…मुद्रा किसी के नाम की छाप । मोहरमुद्रिका छोटी मुहरटंका पुराने समय में चाँदी की एक तौ ल जो एक तोले के बराबर होती थीमनी लभ्भी फुनिंद, अग्गेव सरद निसि उग्गि चंद ।—पृ॰ रा॰, १ ।६२२सीका सोने का एक आभूषण जो सिर पर पहना जाता हैठीकरा मिट्टी के बरतन का फूटा टुकड़ा । खपरैल आदि का टुकड़ा । सिटकी । मुहा॰—(क…नाडूक धातु
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें