🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:01:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पोथी
pothī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पोथी १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पुस्तिका, प्रा॰ पोत्थिया] पुस्तकः । उ॰— पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोइ । एकै अक्षर प्रेम का पढै़ सो पंडित होइ ।—कबीर (शब्द॰) । यौ॰—पोथीखाना = ग्रंथागार । पुस्तकालय । जिस स्थान पर सिर्फ किताबें रखी जायँ । उ॰—बड़ी कठिनाइयों के बाद राज्य पुस्तकालय के पोथीखाना में सूरसागर की एक प्रति दो खंडों में मिली—पोद्दार अभि॰ ग्रं॰, पृ॰ १२० । पोथी पंडित = ऐसा पठित व्यक्ति जिसे केवल पुस्तकीय ज्ञान हो, व्यावहारिक ज्ञान न हो । उ॰—पुराने आचार्यों से इस प्रकार का विनोद कोई बडा़ उस्ताद ही कर सकता था, निरा पोथीपंडित कभी ऐसा करने की हिम्मत न करता ।—भा॰ इ॰ रू॰, पृ॰ ६८८ ।
पोथी २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पोट (= गट्ठा)] लहसुन की गाँठ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पोथी" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें