🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:27:38 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

प्रयाग
prayāga
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
प्रयाग संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. बहुत से यज्ञों का स्थान ।
२. एक प्रसिद्ध तीर्थ जो गंगा यमुना के संगम पर है । विशेष—जान पड़ता है जिस प्रकार सरस्वती नदी के तट पर प्राचीन काल में बहुत से यज्ञादि होते थे उसी प्रकार आगे चलकर गंगा जमुना के संगम पर भी हुए थे । इसी लिये प्रयाग नाम पड़ा । यह तीर्थ बहुत प्राचीन काल से प्रसिद्ध है और यहाँ के जल से प्राचीन राजाओं का अभिषेक होता था । इस बात का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में है । वन जाते समय श्रीरामचंद्र प्रयोग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम पर होते हुए गए थे । प्रयोग बहुत दिनों तक कोशल राज्य के अंतर्गत था । अशोक आदि बौद्ध राजाओं के समय यहाँ बौद्धों के अनेक मठ और विहार थे । अशोक का स्तंभ अबतक किले के भीतर खड़ा है जिसमें समुद्रगुप्त की प्रशस्ति खुदी हुई है । फाहियान नामक चीनी यात्री सन् ४१४ ई॰ में आया था । उस समय प्रयाग कोशल राज्य में ही लगता था । प्रयाग के उस पार ही प्रतिष्ठान नामक प्रसिद्ध दुर्ग था जिसे समुद्रगुप्त ने बहुत द्दढ़ किया था । प्रयाग का अक्षयवट बहुत प्राचीन काल से प्रसिद्ध चला आता है । चीनी यात्री हुएन्सांग ईसा की सातवीं शताब्दी में भारतवर्ष में आया था । उसने अक्षयवट को देखा था । आज भी लाखों यात्री प्रयाग आकर इस वट का दर्शन करते है जो सृष्टि के आदि से माना जाता है । वर्तमान रूप में जो पुराण में मिलते हैं उनमें मत्स्यपुराण बहुत प्राचीन और प्रामाणिक माना जाता है । इस पुराण के १०२ अध्याय से लेकर १०७ अध्याय तक में इस तीर्थ के माहात्म्य का वर्णन है । उसमें लिखा है कि प्रयाग प्रजापति का क्षेञ है जहाँ गंगा और यमुना बहती हैं । साठ सहस्त्र वीर गंगा की और स्वयं सूर्य जमुना की रक्षा करते हैं । यहाँ जो वट है उसकी रक्षा स्वयं शूलपाणि करते हैं । पाँच कुंड हैं जिनमें से होकर जाह्नवी बहती है । माघ महीने में यहाँ सब तीर्थ आकर वास करते हैं । इससे उस महीने में इस तीर्थवास का बहुत फल है । संगम पर जो लोग अग्नि द्वारा देह विसर्जित करेत हैं वे जितने रोम हैं उतने सहस्र वर्ष स्वर्ग लोक में वास करते हैं । मत्स्य पुराण के उक्त वर्णन में ध्यान देने की बात यह है कि उसमें सरस्वती का कहीं उल्लेख नहीं है जिसे पीछे से लोगों नेट त्रिवेणी के भ्रम में मिलाया है । वास्तव में गंगा और जमुना की दो ओर से आई हुई धाराओं और एक दोनों की संमिलित धारा से ही त्रिवेणी हो जाती है ।
३. यज्ञ (को॰) ।
४. इंद्र (को॰) ।
५. घोड़ा (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
प्रयाग m. ‘place of sacrifice’, N. of a celebrated place of pilgrimage (now called Allāhābād) at the confluence of the Gaṅgā and Yamunā with the supposed subterranean Sarasvatī (also -क, AgP.; cf. त्रि-वेणी; ifc. also in Deva-pilgrimage, Rudra-pilgrimage, Karṇa p˚ and Nanda-pilgrimage), Mn.; MBh. &c. (cf. RTL. 375; as N. of a country, Priy. i, 3/4; pl. the inhabitants of P˚, MBh.)
a sacrifice, L.
a horse, L. (cf. प्र-योग)
N. of Indra, L.
N. of a man (also -क), Rājat.
प्र-याग ˚याज. See प्र-√ यज्.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (687,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
प्रयागः 1 A sacrifice. --2 N. of Indra. --3 A horse. --4 N. of a celebrated place of pilgrimage at the confluence of the Gaṅgā and Yamunā near the modern Allahabad; Ms. 2. 21; (said to be n. also in this sense). --Comp. --भयः an epithet of Indra.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0757-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "प्रयाग" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें