🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:07:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

फटकारना
phaṭakāranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
फटकारना क्रि॰ स॰ [अनु॰]
१. (शस्त्र आदि) मारना । चलाना । उ॰—(क) खटपट चोट गदा फटकारी । लागत शब्द कुलाहल भारी ।—लल्लू (शब्द॰) । (ख) अर्जुन अग्नि बान फटकारा । सब शर करे निमिष महँ छारा ।—सबल॰ (शब्द॰) ।
२. एक में मिली हुई बहुत सी चीजों को एक साथ हिलाना या झटका मारना जिसमें वे छितरा जायँ । जैसे, दाढ़ी फटकारना, टुटिया फटकारना । उ॰—घायन के घमके उठे दियरे डमरु हरि डार । नचे जटा फटकारि के भुज पसारि तत्कार ।—लाल (शब्द॰) ।
३. प्राप्ति करना । लेना । लाभ उठाना । जैसे,—आज कल तो वे रोज कचहरी से पाँच सात रुपए फटकार लाते हैं ।
४. कपड़े को पत्थर आदि पर पटककर साफ करना । अच्छी तरह पटक पटककर धोना ।
५. झटका देकर दूर फेंकना । उ॰—(क) नीकैं देहु न मेरी गिंडुरी ।....काहूँ नहीं डरात कन्हाई बाट घाट तुम करत अचगरी । जमुना दह गिंडुरी फटकारी फोरी सब मटकी अरु गगरी ।—सूर॰, १० । १४१६ । (ख) ब्रज गौंडे कोउ चलत न पावत ।...काहू की इँडुरी फटकारत काहू की गगरी ढरकावत ।—सूर॰, १० । १४३४ ।
६. दूर करना । अलग करना । हटाना ।
७. क्रुद्ध होकर किसी से ऐसी कड़ी बातें कहना । जिससे वह चुप या लज्जित हो जाय । खरी और कड़ी बात कहकर चुप करना । जैसे,—आप उन्हें जब तक फटकारेंगे नहीं तब तक वे नहीं मानेंगें । संयो॰ क्रि॰—देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "फटकारना" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें