🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:00:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बचना
bacanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बचना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ वञ्चन] (= न पाना)]
१. कष्ट या विपत्ति आदि से अलग रहना । रक्षित रहना । संभावना होने पर भी किसी बुरी या दुःखद स्थिति में न पड़ना । जैसे, शोर से बचना, गिरने से बचना, दंड़ से बचना । उ॰—(क) अक्षर त्रास सबन को होई । साधक सिद्ध बचै नहि कोई ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) घन घहराय घरी घरी जब करिहै झरनीर । चहुँ दिसि चमकै चंचला केयों बचिहै बलबीर ।— श्रृं॰ सत॰ (शब्द॰) ।
२. किसी बुरी आदत से अलग रहना । जैसे, बुरी संगत से बचना ।
३. किसी के अंतर्गत न आना । छूट जाना । रहा जाना । जैसे,— वहाँ कोई नहीं बचा जिसे रंग न पड़ा हो ।
४. खरचने या काम में आने पर शेष रह जाना । बाकी रहना । उ॰— मीत न नीत गलीत यह जो धरिए धन जोरि । खाए खरचे जो बचे जोरिए करोरि ।— बिहारी (शब्द॰) ।
५. अलग रहना । दूर रहना । परहेज करना । जैसे,— तुम्हें तो इन बातों से बहुत बचना चाहिए ।
६. पीछे या अलग होना । हटना । जैसे, गाड़ी से बचना ।
बचना पु २ क्रि॰ स॰ [सं॰ वचन] कहना । उ॰— अबल प्रहलाद बल देत सुख ही बचत गास ध्रुव चरण चित्त सीस नायो । पांड़ु सुत विपतमोचन महादास लखि द्रोपदी चीर नाना बढ़ायो ।— सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बचना" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें