अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बट्टा संज्ञा पुं॰[सं॰ वार्त्त, प्रा॰ वाट्ट (=बनियाई)] १. कमी जो व्यवहार या लैनदेन में किसा वस्तु के मूल्य में हो जाती है । दलाली । दस्तूरी । डिसकाउंट । जैसे,—माल बिक जाने पर बट्टा काटकर आपकी दाम दे दिया जायगा । उ॰— बट्टा काटि कसूर भरम को फेरन लै लै डारै ।— सूर (शब्द॰) । यौ॰—ब्याज बट्टा । मुहा॰—बट्टा काटना = दस्तूरी आदि निकाल लेना । २. पूरे मूल्य में वह कमी जो किसी सिक्के आदि को बदलने या तुड़ाने में हो । वह घाटा जो सिक्के के बदले में उसी सिक्के की धातु अथवा छोटा या बड़ा सिक्का लेने में सहना पडै़ । वह अधिक द्रव्य जो सिक्का भुनाने या उसी सिक्के की धातु लेने में देना पडे़ । भाँज । जैसे,— (क) रुपया तुड़ाने में यहाँ एक पैसा बट्टा लगेगा । (ख) आज कल चाँदी लेने में दो आना वट्टा लगेगा । क्रि॰ प्र॰—देना ।—लगना ।—लेना । ३. खोटे सिक्के धातु आदि के बदलने या बेचने में वह कमी जो उसके पूरे मूल्य में हो जाती है । जैसे,— रुपया खोटा है इसमें दो आना बट्टा लगेगा । मुहा॰—बट्टा लगाना = दाग लगाना । कलंक लगना । ऐब हो जाना । त्रुटि या कमर हो जाना । जैसे, इज्जत या नाम में बट्टा लगेना, साख में बट्टा लगना । बट्टा लगाना = कलंक लगाना । ऐव लगना । दूषित करना । बदनाम करना । जैसे, बड़ों के नाम पर बट्टा लगाना । ४. टोटा । घाटा । नुकसान । हानि ।
बट्टा २संज्ञा पुं॰[सं॰ बटक, हिं॰ बटा(= गोला)][स्त्री॰ अल्पा॰ बट्टी, बटिया] १. पत्थर का गोल टुकड़ा जो किसी वस्तु को कूटने या पीसने के काम में आवे । कूटने या पीसने का पत्थर । लोढ़ा । यौ॰—सिलवट्टा । २. पत्थर आदि का गोल टुकड़ा । ३. गोल डिब्बा जिसमें पान या जवाहिरात रखते हैं । ४. कटोरा या प्याला जिसे औंधा रखकर बाजीगर यह दिखाते हैं कि उसमें कोई वस्तु । आ गई या उसमें से कोई वस्तु निकल गई । यौ॰—बटट्टेबाज । ५. एक प्रकार की उबाली हुई सुपारी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।