🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:49:10 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बताना
batānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बताना १ क्रि॰ स॰ [हिं बात + ना (प्रत्य॰) या सं॰ वदन ( = कहना)]
१. कहना । कहकर जानकार करना । जानकारी कराना । अभिज्ञ करना । जताना । कथन द्वारा सूचित करना । जैसे,—(क) रखी हुई वस्तु बताना, भेद बताना, युक्ति बताना, कोई बात बताना । (ख) बताओ तो मेरे हाथ में क्या है । संयो॰ क्रि॰—देना ।
२. किसी की बुद्धि में लाना । समझाना । बुझाना । हृदयंगम कराना । जैसे,अर्थ बताना, हिसाब बताना, अक्षर बताना । संयो॰क्रि॰—देना ।
३. किसी प्रकार सूचित कराना । जताना । निर्देश करना । दिखाना । प्रदर्शित करना । जैसे,—(क)उँगली से बताना, हाथ उठाकर रास्ता बताना । (ख) सुखा नाला यह बता रहा है कि पानी इधर नहीं बरसा है । संयो॰ क्रि॰—देना ।
४. कोई काम करने के लिये कहना । किसी कार्य सें नियुक्त करना । कोई कार्य निर्दिष्ट करना । कोई काम धंधा निकालना । जैसे,—मुझे भी कोई काम बताओ, आजकल खाली बैठा हूँ ।
५. नाचने गाने में हाथ उठाकर भाव प्रकट करना । भाव बताना । उ॰—कभी नाचना और गाना कभी । रिझाना कभी और बताना कभी ।—मीर हसन(शब्द) ।
६. दंड देकर ठीक रास्ते पर लाना । ठीक करना । मार पीटकर दुरुस्त करना । जैसे,—बडी़ नटखटी कर रहे हो आता हूँ तो बताता हूँ । उ॰—कोई बराबर का मर्द होता तो इस वक्त बता देता ।—सेर॰, पृ॰ १४ । मुहा॰—अब बताओ = (१) अब कहो, क्या करोगे ? अब क्या उपाय है ? जैसे,—पानी तो आ गया, अब बताओ ? (२) अब तो मेरे वश में हो, अब क्या कर सकते हो ? अब तो फँस गए हो, अब क्या कर सकते हो ? जैसे,—वहाँ तो बहुत बढ़ बढ़कर बोलते थे, अब बताओ ।
बताना २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वर्त्तक( = एक धातु)] हाथ का कड़ा । कडे़ का ढाँचा ।
बताना ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बरतना] फटी पुरानी बगडी़ जो नीचे रहती है और जिसके ऊपर अच्छी पगडी़ बाँधी जाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बताना" आता है (11)
प्रकथन व्यक्त करना । घोषित करना । बतानाउपप्रदर्शन संकेत करना । इंगित करना । निर्दशन । बतानासलाह संमति । परामर्श । राय । सशवरा । क्रि॰ प्र॰ — पूछना । देना । — बताना ।—…वाचन पढ़ना या उच्चारण करना । पठन । बाँचनापता किसी विशेष स्थान का ऐसा परिचय जिसके सहारे उस तक पहुँचा अथवा उसकी स्थित…फटकार फटकारने की क्रिया या भाव । झिड़की । दुतकार । जैसे,—दो चार फटकार सुनाओ …धुत्ता † ^१ संज्ञा पुं॰ धूर्तता । दगाबाजी । कपट । छल । क्रि॰ प्र॰—देना ।—बतान…बतराना बातचीत करनाल्यावन बचन कहयौ बिलखाई । दशरथ बचन राम बन गवने यह कहियो अरथाइ ।—सूर॰, ९ ।४७सुझाना ऐसा उपाय करना जिसमें दूसरे को सुझे । दूसरे के ध्यान या दृष्टि में लाना…एस्टिमेट अंदाज । तखमीना । अनुमान । जैसे,— 'इसमें कितना खर्च पड़ेगा, इसका एस्टिम…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें